Loading...
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट ओपी को लगाई फटकार, अब टीम ने दिया जवाब
सलमान खान की फटकार पर स्काउटओपी की टीम का जवाब

'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट ओपी को लगाई फटकार, अब टीम ने दिया जवाब

लेखन सयाली
Nov 22, 2026
03:43 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस' के 20वें सीजन के प्रतियोगी स्काउट ओपी हफ्तों से विवादों में घिरे हुए हैं। इस शनिवार का 'वीकेंड का वार' भी उनके लिए निराशाजनक साबित हुआ। शो के होस्ट सलमान खान ने उन्हें सेह-प्रतियोगी यंग DSA का राज खोलने के लिए जमकर फटकार लगाई। अभिनेता ने स्काउट से सवाल किया कि उन्होंने यंग के निजी मामले के बारे में लव गिल और कनिका मान से चर्चा क्यों की। अब इस पर गेमर की टीम ने चुप्पी तोड़ी है।

मामला

क्या है पूरा मामला?

हालिया 'वीकेंड का वार' पर सलमान खान ने सीधे तौर पर यंग के निजी मुद्दे को न उठाते हुए स्काउट से उनकी दोस्ती पर सवाल किया।

सलमान ने स्काउट से ये सोचने के लिए कहा कि उनकी टिप्पणियों का शो के बाहर रैपर यंग की निजी जिंदगी पर क्या असर पड़ सकता है।

स्काउट ने अपने बचाव में कहा कि उन्होंने यंग को नीचा दिखाने के लिए नहीं, बल्कि चिंता के कारण उस मुद्दे के बारे में बात की थी।

जवाब

स्काउट की टीम ने दिया करारा जवाब

स्काउट की टीम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जवाब में लिखा, 'जब दूसरे लोग स्काउट के पीठ-पीछे बातें करते हैं, उसकी वफादारी पर सवाल उठाते हैं, उसकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं और उसके बारे में नकारात्मक बातें फैलाते हैं तो कोई भी उन पर सवाल नहीं उठाता। जैसे ही स्काउट अपनी बात रखता है तो अचानक हर कोई भरोसे और सम्मान की बातें करने लगता है।'

ADVERTISEMENT

स्काउट

स्काउट ने नहीं खोला कोई राज- टीम

बयान में लिखा गया, 'स्काउट उस बात का जिक्र कर रहा था, जिसे यंग ने खुद नेशनल टेलीविजन पर सबके सामने स्वीकार किया। वह कोई राज नहीं खोल रहा था और न कहानी बना रहा था। सबके सामने स्वीकार की गई बात को दोबारा सामने लाने को 'चुगली' कैसे माना जा सकता है?'

स्काउट की टीम के मुताबिक, लगातार किसी की वफादारी पर सवाल उठाने के बाद जब वह आखिरकार जवाब दे तो भरोसे का कार्ड खेलना सही नहीं है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां पढ़ें बयान

ADVERTISEMENT