अबू धाबी में सजेगी IIFA 2027 की महफिल, सलमान खान लगाएंगे डांस का तड़का
मनोरंजन
सलमान खान 22 और 23 जनवरी को अबू धाबी में होने वाले IIFA अवॉर्ड्स 2027 में परफॉर्म करते नजर आएंगे। वो अपनी परफॉर्मेंस से समारोह की रौनक बढ़ाएंगे। इस बार IIFA अपनी 27वीं सालगिरह मना रहा है, जिसमें भारतीय सिनेमा की उपलब्धियों और यादगार पलों का जश्न मनाया जाएगा।
करण जौहर और वरुण धवन करेंगे IIFA की मेजबानी
सलमान का अबू धाबी से खास कनेक्शन है, ऐसे में उनकी परफॉर्मेंस IIFA अवॉर्ड्स 2027 के खास पलों में शामिल हो सकती है। इस अवॉर्ड शो को करण जौहर और वरुण धवन होस्ट करेंगे, जबकि IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स की मेजबानी पंकज त्रिपाठी और अली फजल करेंगे, वहीं फिल्मों की बात करें तो सलमान अपनी अगली फिल्म ‘मातृभूमि’ में व्यस्त हैं। फिल्म 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।