Loading...
'मातृभूमि' के ट्रेलर में सलमान खान का धमाका, एक्शन और देशभक्ति देख झूम उठे दर्शक

'मातृभूमि' के ट्रेलर में सलमान खान का धमाका, एक्शन और देशभक्ति देख झूम उठे दर्शक

Nov 10, 2026
10:35 pm

क्या है खबर?

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के इस ट्रेलर में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए संघर्ष की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के कर्नल की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि चित्रांगदा सिंह भी अहम किरदार में नजर आ रही हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म के ट्रेलर में क्या कुछ है खास, आइए जानते हैं।

ट्रेलर

गलवान घाटी के वीरों की गाथा, जांबाज अफसर के रोल में छाए सलमान 

'मातृभूमि' का ट्रेलर देशभक्ति के जज्बे से सराबोर है, जो गलवान घाटी संघर्ष के दौरान हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को बयां करता है।

ट्रेलर में युद्ध के मैदान का तनाव, सैनिकों की जांबाजी और उनके परिवारों का दर्द साफ झलक रहा है। जहां सलमान जांबाज सैन्य अधिकारी के किरदार में बेमिसाल लग रहे हैं, वहीं चित्रांगदा सिंह संग उनकी केमिस्ट्री कहानी में भावनात्मक रंग जोड़ती है। फिल्म भारतीय सेना के अटूट समर्पण को सलाम करती है।

प्रतिक्रिया

सलमान के एक्शन ने जीते दिल, लेकिन VFX पर उठे सवाल

करीब 4 मिनट 5 सेकेंड का यह लंबा ट्रेलर दर्शकों को एक पल के लिए भी पलकें झपकने नहीं देता। सलमान की दमदार मौजूदगी, जबरदस्त एक्शन और देशभक्ति से भरे दृश्यों ने फैंस का दिल जीत लिया है।

दर्शक इसे अभी से ब्लॉकबस्टर मान रहे हैं। जहां एक ओर सलमान के तेवर की खूब तारीफ हो रही है, वहीं कुछ लोगों को फिल्म का VFX थोड़ा कमजोर लगा है और उन्होंने निर्माताओं को इसे सुधारने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

सलमान खान ने शेयर किया ट्रेलर

ADVERTISEMENT

बयान

सरकारी दबाव में नहीं बदली 'मातृभूमि' की कहानी- सलमान

ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान ने साफ कर दिया था कि उनकी इस फिल्म की स्क्रिप्ट सरकार के दबाव में नहीं बदली गई है। उन्होंने ऐसी खबरों को बेबुनियाद बताया।

सलमान ने फिल्म में भारत-चीन संबंधों को नकारात्मक दिखाने के आरोपों को खारिज किया।

उन्होंने कहा कि फिल्म दोनों देशों के सैनिकों और उनके परिवारों की मुश्किलों पर आधारित है। इसमें किसी के प्रति नकारात्मकता नहीं दिखाई गई है, बल्कि हालात ही ऐसे हैं, जो मुश्किल और तनावपूर्ण हैं।

नाम और कहानी

पहले 'बैटल ऑफ गलवान' था सलमान की फिल्म का नाम

सलमान ने फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया का जिक्र कर बताया कि इस कहानी की शुरुआती अवधारणा उन्होंने ही तैयार की थी।

'मातृभूमि', जिसका शुरुआती नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था, मूल रूप से जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प से प्रेरित थी।

हालांकि, सलमान ने स्पष्ट किया कि फिल्म का वर्तमान स्वरूप मुख्य रूप से ऐसे सीमा विवादों के दौरान हमारे सैनिकों और उनके व्यक्तिगत अनुभवों पर केंद्रित है।

रिलीज

'मातृभूमि' कब होगी रिलीज?

सलमान के मुताबिक, सीमा पर तैनात जवानों के लिए देश हमेशा पहले आता है। भले ही दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे को पसंद करते हों और दोनों पक्ष विवाद सुलझाने की कोशिश में हों, लेकिन परिस्थिति आने पर राष्ट्र सर्वोपरि होता है।

बता दें कि जून, 2020 में गलवान घाटी में LAC पर हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे।

उधर पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली फिल्म 'मातृभूमि' अब 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ADVERTISEMENT