Loading...
'मातृभूमि' के ट्रेलर का खत्म होगा इंतजार, इस दिन होगा सलमान खान का दीदार
'मातृभूमि' के ट्रेलर रिलीज पर आया अपडेट

'मातृभूमि' के ट्रेलर का खत्म होगा इंतजार, इस दिन होगा सलमान खान का दीदार

Nov 05, 2026
09:47 am

क्या है खबर?

सलमान खान ने 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का नया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' हाल ही में जारी किया था, जिसने फिल्म के प्रति लोगों को फिर उत्साहित कर दिया। अब खबर है कि युद्ध ड्रामा पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। इससे त्योहार के मौसम में दर्शकों के पास जश्न मनाने का एक बड़ा मौका होगा। बताया जा रहा है कि ट्रेलर रिलीज के लिए तैयारी शुरू हो गई है।

रिलीज

जानिए कब आएगा 'मातृभूमि' का ट्रेलर

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, 'मातृभूमि' का ट्रेलर इस शुक्रवार (6 नवंबर) को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि फिल्म निर्माता शहर में एक ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट की योजना बना रहे हैं, जिसका मकसद त्योहारों के चल रहे उत्साह का फायदा उठाना है।

हालांकि, इवेंट शेड्यूल के बारे में प्रोडक्शन हाउस की तरफ से आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतजार है।

बेशक फिल्म का ट्रेलर लोगों के लिए दिवाली के तोहफे से कम नहीं होगा।

फिल्म

4 मिनट से ज्यादा लंबा हो सकता है ट्रेलर

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की मानें, तो 'मातृभूमि' का ट्रेलर सेंसर बोर्ड द्वारा पास हो चुका है। इसे UA 16+ की रेटिंग दी गई है। इसकी कुल अवधि 4 मिनट 43 सेकंड बताई जा रही है।

अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित 'मातृभूमि' 15 जून, 2020 को गलवान घाटी में भारतीय सैनिक और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है।

इसमें सलमान युद्ध के नायक 'कर्नल बिकुमल्ला संतोष' का किरदार निभा रहे हैं। चित्रांगदा सिंह भी फिल्म में हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT