NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अजय देवगन की 'सिंघम 3' में दिख सकते हैं सलमान खान
    अगली खबर
    अजय देवगन की 'सिंघम 3' में दिख सकते हैं सलमान खान
    'सिंघम 3' में हुई सलमान खान की एंट्री?

    अजय देवगन की 'सिंघम 3' में दिख सकते हैं सलमान खान

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 03, 2022
    11:41 am

    क्या है खबर?

    जब भी कॉप यूनिवर्स की फिल्मों का जिक्र होता है, तो 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की फिल्मों का नाम जरूर लिया जाता है। इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों का क्रेज दर्शकों में देखने को मिलता है।

    इस फ्रेंचाइजी की दो फिल्में आ चुकी हैं, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।

    अब अजय देवगन अभिनीत 'सिंघम 3' पर काम चल रहा है।

    ऐसी चर्चा है कि 'सिंघम 3' में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान की एंट्री हो गई है।

    रिपोर्ट

    कैमियो में दिखेंगे सलमान

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सिंघम 3' में अजय के साथ सुपरस्टार सलमान नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि सलमान इसमें कैमियो करने वाले हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    फिल्म में सलमान का किरदार कैसा होगा, इसके लिए फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

    इस बात में कोई दो राय नहीं है कि फिल्म में सलमान की एंट्री ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

    अन्य फिल्में

    इन फिल्मों में भी देखेगा सलमान का कैमियो अवतार

    सलमान एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनका कैमियो भी फिल्म को खास बना देता है। यही वजह है कि एक के बाद एक वह कई फिल्मों में कैमियो की भूमिका में दिखने वाले हैं।

    शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' में वह स्पेशल अपीयरेंस में दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल दर्शकों के बीच आएगी।

    इसके अलावा वह आगामी फिल्म 'गॉडफादर' में भी इसी तरह का किरदार निभाएंगे। इसमें साउथ स्टार चिरंजीवी मुख्य भूमिका में हैं।

    सलमान-अजय

    इन फिल्मों में साथ दिख चुके हैं सलमान और अजय

    सलमान और अजय में दोस्ती पुरानी है। 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में दोनों नजर आए थे। इसके बाद दोनों को 2009 में आई 'लंदन ड्रीम्‍स' में भी देखा गया था।

    अजय की 'सन ऑफ सरदार' में सलमान ने कैमियो का किरदार निभाया था। वहीं, अजय भी सलमान की 'रेडी' में मेहमान की भूमिका में दिखे थे।

    1998 में आई 'सर उठा के जियो' में दोनों ही कलाकारों ने कैमियो किया था।

    जानकारी

    अगले साल अप्रैल में शुरू होगी 'सिंघम 3' की शूटिंग

    अगले साल अप्रैल में 'सिंघम 3' की शूटिंग शुरू होगी। हाल में रोहित ने कहा था, "हमारे पास कहानी को लेकर बेसिक आइडिया है, लेकिन फाइनल ड्राफ्ट तैयार नहीं हुआ है। 'सिंघम 3' बहुत आगे का काम है। पहले 'सर्कस' का काम खत्म करना है।"

    सिंघम फ्रेंचाइजी

    ऐसी हैं इस फ्रेंचाइजी की फिल्में

    'सिंघम' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'सिंघम' 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म की हिंदी रीमेक है।

    फिल्म में अजय के अलावा प्रकाश राज और अभिनेत्री काजल अग्रवाल नजर आई थीं।

    इस सीरीज की दूसरी फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' 2014 में रिलीज हुई थी। इसमें अजय के साथ करीना कपूर और अनुपम खेर दिखे थे।

    इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रोहित और अजय 'सिंघम' के अलावा 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी से भी धूम मचा चुके हैं। इस फ्रेंचाइजी की चार फिल्में बन चुकी हैं। 'गोलमाल' (2006), 'गोलमाल रिटर्न्स' (2008), 'गोलमाल 3' (2010) और 'गोलमाल अगेन' (2017) ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सिंघम
    बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान
    अजय देवगन

    ताज़ा खबरें

    सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक, गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा अनजान शख्स  सलमान खान
    'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' से पहले अब्दुल कलाम पर बन चुकी हैं ये फिल्में-सीरीज एपीजे अब्दुल कलाम
    पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में बम की सूचना के बाद हड़कंप, परिसर खाली कराया गया पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट
    दीपिका पादुकोण अब अल्लू अर्जुन संग मचाएंगी धमाल, हुई एटली की 800 करोड़ी फिल्म में एंट्री दीपिका पादुकोण

    सिंघम

    'सूर्यवंशी' के बाद रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में नजर आएंगे अक्षय कुमार अजय देवगन
    रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में हुई जैकी श्रॉफ की एंट्री, बन सकते हैं विलेन जैकी श्रॉफ
    रोहित शेट्टी और अजय जल्द करेंगे 'सिंघम 3' की घोषणा, जानिए कैसी होगी कहानी अजय देवगन
    रोहित शेट्टी सात महीने में बनाएंगे 'सिंघम 3', जानिए कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग सूर्यवंशी

    बॉलीवुड समाचार

    फिल्मों के लिए अभी भी मुझे रिजेक्ट कर दिया जाता है- अनिल कपूर सेलिब्रिटी गॉसिप
    रिलीज से पहले आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' ने कमाए 160 करोड़, नेटफ्लिक्स ने खरीदे राइट्स नेटफ्लिक्स
    'आदिपुरुष' से 'शहजादा' तक, ये हैं कृति सैनन की आने वाली फिल्में जन्मदिन विशेष
    'इमरजेंसी' में अटल बिहारी की भूमिका निभाएंगे श्रेयस तलपड़े, पहला लुक जारी कंगना रनौत

    सलमान खान

    क्या आप जानते हैं? दिव्या को हटाकर आमिर ने 'डर' में कराई थी जूही की एंट्री बॉलीवुड समाचार
    'कभी ईद कभी दिवाली' में सलमान के भाई का किरदार निभाएंगे आयुष शर्मा बॉलीवुड समाचार
    क्या 'कभी ईद कभी दिवाली' से सलमान ने कराया अरशद और श्रेयस को बाहर? बॉलीवुड समाचार
    शहनाज गिल के बाद राघव जुयाल बने 'कभी ईद कभी दीवाली' का हिस्सा आगामी फिल्में

    अजय देवगन

    अजय देवगन की फिल्म 'मेडे' का नाम बदलकर रखा गया 'रनवे 34' अमिताभ बच्चन
    अमेरिका में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी भारतीय फिल्म होगी 'RRR'- रिपोर्ट अमेरिका
    पनामा पेपर्स मामले में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को ED ने किया तलब पनामा पेपर्स
    फिल्म 'RRR' के प्रमोशन पर 18 करोड़ रुपये हुए खर्च आलिया भट्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025