Page Loader
'सिकंदर' में पहली बार जमेगी सलमान खान के साथ शरमन जोशी की जोड़ी
शरमन जोशी पहली बार नजर आएंगे सलमान खान के साथ (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sharmanjoshi)

'सिकंदर' में पहली बार जमेगी सलमान खान के साथ शरमन जोशी की जोड़ी

Sep 14, 2024
05:33 pm

क्या है खबर?

सलमान खान पिछली बार फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। अब सलमान फिल्म 'सिकंदर' लेकर आ रहे हैं और हमेशा की तरह उनकी इस फिल्म को लेकर भी खूब हो-हल्ला मचा हुआ है। अब जो खबर आ रही है, उससे इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ जाएगा। दरअसल, खबर है कि इस फिल्म से अभिनेता शरमन जोशी भी जुड़ गए हैं।

रिपोर्ट

दिखेगी सलमान और शरमान की शानदार जुगलबंदी

पिंकविला के मुताबिक, शरमन को 'सिकंदर' में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए साइन किया गया है। फिल्म में सलमान के साथ उनकी एक अनोखी जुगलबंदी देखने को मिलेगी। सलमान ने पहले ही फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म के जरिए पहली बार सलमान और शरमन साथ काम कर रहे हैं। दोनों के बीच यह खास तालमेल फिल्म का मुख्य आकर्षण होने वाला है। सलमान और शरमन साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

स्टारकास्ट

'सिंकदर' में ये कलाकार भी आएंगे नजर

'सिकंदर' में सलमान के साथ पहली बार अभिनेत्री रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। एआर मुरुगादॉस इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं, वहीं साजिद नाडियाडवाला फिल्म के निर्माता हैं। इस फिल्म को ईद, 2025 के मौके पर रिलीज किया जाएगा। काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर और सत्यराज भी 'सिकंदर' में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। साजिद की पत्नी वर्धा नाडियाडवाला ने बताया था कि इस फिल्म की कहानी दर्शकों की आंखें नम कर देगी।