Page Loader
फिल्म 'करण अर्जुन' फिर से सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज, आएगा नया ट्रेलर
'करण अर्जुन' का ट्रेलर कल होगा रिलीज (तस्वीर: एक्स/@RakeshRoshan_N)

फिल्म 'करण अर्जुन' फिर से सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज, आएगा नया ट्रेलर

Nov 12, 2024
03:01 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म 'करण अर्जुन' हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 13 जनवरी, 1995 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राखी, ममता कुलकर्णी, काजोल और अमरीश पुरी जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। अब लगभग 30 साल बाद 'करण अर्जुन' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

करण अर्जुन

कल रिलीज होगा ट्रेलर

'करण अर्जुन' को 22 नवंबर, 2024 को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का नया ट्रेलर कल यानी 13 नवंबर को रिलीज होगा। राकेश ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, '30 साल बाद वापस आ रहे हैं करण अर्जुन। ट्रेलर कल आएगा। फिल्म 22 नवंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी।' 6 करोड़ रुपये की लागात में बनी 'करण अर्जुन' ने भारत में 25.29 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर