सलमान खान ने 'काला हिरण' फिल्म पर भेजा कानूनी नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला?
मनोरंजन
सलमान खान ने कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें कहा गया है कि उनकी आने वाली फिल्म 'काला हिरण' उनके काले हिरण शिकार मामले पर बनी है।
सलमान की टीम का कहना है कि यह फिल्म उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है और राजस्थान हाई कोर्ट में चल रहे उनके अदालती मामले में अड़चन डाल सकती है।
सलमान के वकीलों ने की अक्षय से माफी की मांग
सलमान के वकील चाहते हैं कि 'काला हिरण' पर सारा काम फौरन रोक दिया जाए और अक्षय बिना शर्त माफी मांगें।
वकीलों का आरोप है कि अक्षय ने फिल्म के प्रचार के लिए सलमान के नाम और उनकी छवि का इस्तेमाल उनकी इजाजत के बिना किया है। इस हरकत को मानहानिकारक बताते हुए, उन्होंने अक्षय पर सलमान की शोहरत भुनाने की कोशिश का आरोप लगाया है।
अगर उनकी मांगों को 24 घंटे के अंदर पूरा नहीं किया गया, तो वे आगे की कानूनी कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं।