Page Loader
'सिकंदर' की रिलीज तारीख से उठ गया पर्दा, जानिए दर्शकों के बीच कब आएगी फिल्म
'सिकंदर' की रिलीज तारीख से उठ गया पर्दा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@BeingSalmanKhan)

'सिकंदर' की रिलीज तारीख से उठ गया पर्दा, जानिए दर्शकों के बीच कब आएगी फिल्म

Mar 18, 2025
05:35 pm

क्या है खबर?

सलमान खान पिछले काफी समय से फिल्म 'सिकंदर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में सलमान की जोड़ी पहली बार अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ बनी है। 'सिकंदर' को ईद, 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अब तक फिल्म की रिलीज तारीख सामने नहीं आई थी। आखिरकार अब 'सिकंदर' की रिलीज तारीख से पर्दा उठा गया है।

तारीख

निर्माताओं ने तय की तारीख

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'सिकंदर' को 30 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। सूत्र ने खुलासा किया, "सिकंदर की रिलीज तारीख तय हो गई है। यह फिल्म 30 मार्च (रविवार) को सिनेमाघरों में आएगी। निर्माताओं को भरोसा है कि यह रिलीज़ के लिए सही दिन है। रविवार को लोगों की छुट्टी होती है। उस दिन गुड़ी पड़वा भी है और 31 मार्च को रमजान ईद मनाई जाएगी। फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता है।"

सिकंदर

'सिकंदर' में नजर आएंगे ये कलाकार

इस फिल्म के निर्देशन की कमान आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गजनी' का निर्देशन कर चुके एआर मुरुगादॉस ने संभाली है, वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता हैं। 'सिकंदर' में काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर और सत्यराज जैसे सितारे भी नजर आएंगे। वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन भी फिल्म का हिस्सा हैं। 'सिकंदर' से पहले सलमान की कई फिल्में ईद के मौके पर रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें 'भारत', 'सुल्तान', 'बजरंगी भाईजान', 'किक', 'एक था टाइगर' और 'वॉन्टेड' शामिल हैं।