Page Loader
'सिकंदर' के टीजर से लीक हुई सलमान खान की तस्वीर, खूब हो रही वायरल
'सिकंदर' के टीजर से लीक हुई सलमान खान की तस्वीर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@beingsalmankhan)

'सिकंदर' के टीजर से लीक हुई सलमान खान की तस्वीर, खूब हो रही वायरल

Dec 23, 2024
05:02 pm

क्या है खबर?

अभिनेता सलमान खान जल्द ही फिल्म 'सिकंदर' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान की जोड़ी जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ बनी है और यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। दोनों सितारे फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। खबर है कि 'सिकंदर' का टीजर सलमान के 59वें जन्मदिन पर यानी 27 दिसंबर, 2024 को जारी किया जाएगा, लेकिन इससे पहले सलमान को बड़ा झटका लगा है।

लीक तस्वीर

कब रिलीज होगी 'सिकंदर'? 

दरअसल, 'सिकंदर' के टीजर से सलमान की तस्वीर लीक हो गई है, जिसमें उनका धांसू अवतार दिख रहा है। 'सिकंदर' में प्रतीक बब्बर और सत्यराज जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म को ईद, 2025 के मौके पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में एक अहम भूमिका निभाने के लिए निर्माताओं ने वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन से संपर्क किया है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान एआर मुरुगादॉस ने संभाली है, वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर