LOADING...
सलमान खान का बड़ा धमाका, दिल राजू और वामशी पेडिपल्ली के साथ अगली फिल्म का ऐलान
सलमान खान ने किया नई फिल्म का ऐलान

सलमान खान का बड़ा धमाका, दिल राजू और वामशी पेडिपल्ली के साथ अगली फिल्म का ऐलान

Mar 30, 2026
12:36 pm

क्या है खबर?

सलमान खान ने अपनी अगली बड़ी फिल्म को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर आधिकारिक तौर पर मोहर लगा दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक धमाकेदार ट्वीट करते हुए मशहूर निर्माता दिल राजू और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। साथ ही सलमान ने ये भी बताया कि वो इस फिल्म की शूटिंग कब शुरू करने जा रहे हैं। आइए जानें अपने पोस्ट में अभिनेता ने क्या लिखा।

ऐलान

इस अप्रैल से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान

सलमान ने एक्स पर लिखा, 'दिल, दिमाग और जिगर से... इस अप्रैल से निर्देशक वामशी और निर्माता दिल राजू के साथ।' इस ट्वीट के जरिए सलमान ने साफ कर दिया है कि फिल्म पर काम इसी साल अप्रैल के महीने से शुरू हो जाएगा। फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं, जो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों (जैसे 'महर्षि' और 'वारिसु') के लिए जाने जाते हैं। उधर दिल राजू भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े और मशहूर निर्माताओं में से एक हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए सलमान खान का पोस्ट

Advertisement

बाॅलीवुड डेब्यू

वामशी पेडिपल्ली की बॉलीवुड में एंट्री

पिछली बार थलापति विजय के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वारिसु' देने वाले दिग्गज निर्देशक वामशी पेडिपल्ली अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि वो अपनी पहली हिंदी फिल्म में सलमान खान को निर्देशित करेंगे। इसी के साथ वामशी, सलमान को निर्देशित करने वाले पहले तेलुगू निर्देशक बन जाएंगे। इस फिल्म का निर्माण निर्माता दिल राजू के बैनर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के तहत किया जाएगा।

Advertisement

अवतार

सलमान का अब तक का सबसे अनोखा अवतार

खबर है कि निर्देशक वामशी पेडिपल्ली इस फिल्म में सलमान को एक बिल्कुल नए अवतार और अनोखे लुक में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट और इसके भव्य स्तर ने सलमान को पहली ही बार में रोमांचित कर दिया। फिल्म का कॉन्सेप्ट इतना जबरदस्त और अलग है कि उन्होंने इसे सुनते ही तुरंत अपनी रजामंदी दे दी।

अन्य फिल्म

'मातृभूमि' को लेकर चर्चा में सलमान

सलमान पिछले कुछ समय से फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसका नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मातृभूमि' 17 अप्रैल को रिलीज हो सकती है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म के जरिए सलमान पहली बार चित्रांगदा सिंह संग रोमांस करते नजर आएंगे। ये फिल्म 2020 में गलवान घाटी में हुई उस हिंसक झड़प से प्रेरित है, जिसमें भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था।

Advertisement