LOADING...
'किंग' में अभिषेक बच्चन का दिखेगा दमदार अंदाज, वायरल तस्वीरें देख झूम उठे फैंस
'किंग' के सेट से अभिषेक बच्चन की तस्वीरें हुईं लीक

'किंग' में अभिषेक बच्चन का दिखेगा दमदार अंदाज, वायरल तस्वीरें देख झूम उठे फैंस

May 14, 2026
11:12 am

क्या है खबर?

शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस एक्शन-ड्रामा में अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे, जो कथित तौर पर खलनायक का किरदार निभा रहे हैं। इस बीच, फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं, जिनमें जूनियर बच्चन का दमदार, आक्रामक और एक्शन से भरपूर अंदाज देखकर फैंस उत्साहित हो उठे हैं। तस्वीरें देखकर लोगों ने पहले ही तय कर लिया है कि अभिषेक में खलनायक की झलक साफ दिख रही है।

लीक

'किंग' के सेट से लीक हुईं अभिषेक की तस्वीरें

जूनियर बच्चन की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें फैंस को उनकी नई झलक देखने को मिलती है। एक तस्वीर में उन्हें किसी पहाड़ी इलाके में एक वाहन के ऊपर खड़े हुए देखा जा सकता है। उन्होंने काले रंग के कपड़ों के साथ लंबा ग्रे ओवरकोट पहना हुआ है। अभिनेता के हाथ में बंदूक जैसी कोई चीज भी दिख रही है। एक अन्य दृश्य में कार दुर्घटना वाला दृश्य दिखाई दिया है। तस्वीरें लगातार इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए सेट से वायरल तस्वीरें

Advertisement

प्रतिक्रिया

वायरल तस्वीरों पर लोग दे रहे प्रतिक्रिया

एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'ये तो करण अर्जुन फिल्म के ठाकुर दुर्जन सिंह जैसे लग रहे हैं।' उक अन्य ने लिखा, 'ये फिल्म 'किंग' का विलेन है।' बता दें, कुछ दिन पहले सेट से दीपिका पादुकोण और शाहरुख की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। दोनों दक्षिण अफ्रीका में एक गाने की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म क्रिसमस पर 24 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी हैं।

Advertisement