Loading...
सलमान खान की 'मातृभूमि' बिना कट के पास, CBFC अध्यक्ष ने खुद किए सर्टिफिकेट पर साइन
सलमान खान की 'मातृभूमि' को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट

सलमान खान की 'मातृभूमि' बिना कट के पास, CBFC अध्यक्ष ने खुद किए सर्टिफिकेट पर साइन

Nov 28, 2026
03:11 pm

क्या है खबर?

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। शुरुआत में 'बैटल ऑफ गलवान' नाम से घोषित इस फिल्म का नाम इसी साल बदलकर 'मातृभूमि' किया गया था। 2020 के भारत-चीन संघर्ष पर आधारित यह फिल्म चीन से जुड़े संदर्भों और सुधरते कूटनीतिक संबंधों के चलते अड़चनों में घिरी थी। पिछले महीने सरकार से मंजूरी मिलने के बाद 18 नवंबर को इसे CBFC से सर्टिफिकेट मिला, जिसके सर्टिफिकेशन से जुड़ी कई अहम बातें अब सामने आई हैं।

शर्त

सेंसर बोर्ड ने नहीं रखी कोई शर्त

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि फिल्म 'मातृभूमि' को CBFC ने बिना किसी एक भी कट के पास कर दिया है।

कई बार सेंसर बोर्ड फिल्म निर्माताओं से फिल्म की भाषा में टाइटल और क्रेडिट दिखाने या फिल्म की शुरुआत व इंटरवल में एंटी-ड्रग टिकर या विज्ञापन लगाने को कहता है। दिलचस्प बात यह है कि 'मातृभूमि' के मामले में ऐसे बदलावों की भी मांग नहीं की गई है।

कारण

'मातृभूमि' पर क्यों नहीं लगा कोई कट?

इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार फिल्म में कुछ बदलाव किए गए थे।

निर्माताओं ने वे बदलाव कर संबंधित अधिकारियों को फिल्म दिखाई, जिन्हें मंजूरी मिल गई और इसके बाद तय प्रक्रिया के तहत इसे सीबीएफसी को सौंपा गया। चूंकि सरकारी एजेंसियां पहले ही हरी झंडी दे चुकी थीं, इसलिए CBFC को फिल्म में आगे कोई कट या बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ी।

ADVERTISEMENT

खास बात

CBFC चेयरमैन शशि शेखर वेम्पती के साइन के साथ पास हुई 'मातृभूमि'

'मातृभूमि' के सेंसर सर्टिफिकेट पर एक खास बात देखी गई है। आमतौर पर CBFC के CEO राजेंद्र सिंह शेखावत इस पर साइन करते हैं, लेकिन इस फिल्म के सर्टिफिकेट पर अध्यक्ष शशि शेखर वेम्पती के दस्तखत हैं। शायद यह उन शुरुआती फिल्मों में से है, जिन पर नए चेयरमैन ने साइन किए हैं।

18 नवंबर को इस फिल्म को U/A 16+ रेटिंग मिली थी। फिल्म की कुल लंबाई 154.12 मिनट यानी 2 घंटे, 34 मिनट और 12 सेकंड है।

ADVERTISEMENT