NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलमान खान को धमकी देने वाला निकला गीतकार, पुलिस ने कर्नाटक से किया गिरफ्तार
    अगली खबर
    सलमान खान को धमकी देने वाला निकला गीतकार, पुलिस ने कर्नाटक से किया गिरफ्तार
    सलमान खान को धमकी देने वाला गिरफ्तार

    सलमान खान को धमकी देने वाला निकला गीतकार, पुलिस ने कर्नाटक से किया गिरफ्तार

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 13, 2024
    11:14 am

    क्या है खबर?

    सलमान खान को धमकी देने के मामले में एक बड़ी अपडेट सामने आया है।

    दरअसल, मुंबई पुलिस को हाल ही एक मैसेज मिला था, जिसमें सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। अब पता चला है कि धमकी देने वाला असल में सलमान की आने वाली फिल्म का गीतकार सोहेल पाशा था। उसने 5 करोड़ की फिरौती मांगी थी।

    महाराष्ट्र की वर्ली पुलिस ने कर्नाटक में उसे दबोचा है।

    आइए पूरा मामला जानते हैं।

    कारण

    क्यों दी धमकी?

    सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला उनकी आने वाली एक फिल्म का गीतकार सोहेल पाशा निकला।

    मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 24 साल के सोहेल ने ही अपने प्रचार के लिए सलमान को धमकी भेजी थी।

    उसे क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक के रायचूर से गिरफ्तार किया और वर्ली पुलिस स्टेशन को सौंप दिया।

    सोहेल अपने लिखे एक गीत को मशहूर करना चाहता था, इसी वजह से उसने यह तरीका अपनाया।

    धमकी

    मुंबई पुलिस को मिला था ये संदेश

    मुंबई की यातायत पुलिस को 7 नवंबर को एक धमकीभरा संदेश मिला था, जिसके मुताबिक अगर सलमान ने 5 करोड़ रुपये नहीं दिए तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। इस मामले में वर्ली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी।

    कहा गया था कि संदेश भेजने वाला बिश्नोई गिरोह का सदस्य है।

    जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने उस मोबाइल नंबर का पता लगाया, जिससे मैसेज भेजा गया था। यह नंबर कर्नाटक के किसी वेंकटेश नारायणन का निकला।

    छानबीन

    पुलिस ने ऐसे ट्रैक किया नंबर

    अधिकारी के मुताबिक एक टीम कर्नाटक भेजी गई और नंबर के मालिक वेंकटेश नारायण से पूछताछ की गई।

    हालांकि,वेंकटेश के मोबाइल फोन में इंटरनेट की सुविधा नहीं थी। पुलिस ने पाया कि उसके फोन पर व्हाट्सऐप इंस्टॉल करने के लिए OTP आया था।

    पूछताछ में पुलिस को पता चला कि 3 नवंबर को एक अजनबी व्यक्ति वेंकटेश के पास बाजार में आया था और उसने वेंकटेश से फोन से एक जरूरी कॉल करने का अनुरोध किया था।

    शिकंजा

    रायचूर के पास मनावी गांव में हुई गिरफ्तारी

    जांच में पता चला कि उस व्यक्ति ने वेंकटेश के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर OTT प्राप्त किया और फिर मोबाइल पर व्हाट्सऐप इंस्टॉल किया। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने रायचूर के पास मनावी गांव में सोहेल को पकड़ा।

    धमकी देने वाला 'मैं सिकंदर हूं' गाने का लेखक निकला। उसने कहा कि वह इस गाने को लोकप्निय करना चाहता था और इसलिए उसने एक मशहूर व्यक्ति को धमकीभरे संदेश में इसे शामिल करने की चाल चली थी।

    धमकियां

    सलमान को लगातार मिल रहीं धमकियां

    सलमान को धमकियां मिलने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। पिछले दिनों रात को उन्हें कथित बिश्नोई गिरोह ने अभिनेता को धमकी दी थी।

    मुंबई की यातायात पुलिस के नियंत्रण कक्ष को रात 12 बजे एक संदेश मिला था, जिसमें लिखा था कि सलमान और लॉरेंस बिश्नोई पर एक गाना लिखा गया है, अब गाना लिखने वाले को नहीं छोड़ा जाएगा। अगर सलमान में हिम्मत है तो उसे बचाकर दिखाए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    बॉलीवुड समाचार
    मुंबई पुलिस
    कर्नाटक

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    सलमान खान

    अल्लू अर्जुन से यश तक, बॉलीवुड की बड़ी फिल्में ठुकरा चुके साउथ के ये सितारे शाहरुख खान
    लॉरेंस बिश्नोई से सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली ने मांगा नंबर, लिखा लंबा-चौड़ा संदेश सोमी अली
    लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बीच अपना काम जारी रखेंगे सलमान खान, सामने आई ये जानकारी लॉरेंस बिश्नोई
    सलमान खान को जान से मारने की धमकी, 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी मुंबई

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख खान को मिली धमकी, कहा- हमें करोड़ों रुपये दो, नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा शाहरुख खान
    ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपनी बेटी का नाम रखा जुनेरा इदा फजल  ऋचा चड्ढा
    अनन्या पांडे की नई फिल्म 'चांद मेरा दिल' का ऐलान, लक्ष्य लालवानी के साथ बनी जोड़ी अनन्या पांडे
    शाहरुख ने 95 दिनों तक 'मन्नत' के बाहर इंतजार कर रहे प्रशंसक को दिए 10,000 रुपये  शाहरुख खान

    मुंबई पुलिस

    मुंबई: पुलिस की चेतावनी, सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक झड़प का मजाक बनाया तो होगी जेल महाराष्ट्र
    हार्दिक पांड्या के सौतेले भाई ने की 4.25 करोड़ रुपये की ठगी, पुलिस ने दबोचा हार्दिक पांड्या
    सलमान खान के घर हमला करने वालों का CCTV फुटेज सामने आया, जांच जारी सलमान खान
    सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गिरफ्तार, कौन हैं आरोपी? सलमान खान

    कर्नाटक

    कर्नाटक: मांड्या में गणपति विसर्जन के जुलूस के दौरान सांप्रदायिक तनाव, 46 हिरासत में लिए गए कर्नाटक पुलिस
    रूसी सेना में धोखे से भर्ती किए गए 4 भारतीय घर लौटे, सुनाई जुल्म की दास्तां रूस समाचार
    कर्नाटक: भाजपा विधायक मुनिरत्न गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी देने का है आरोप बेंगलुरु
    कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सुरक्षा में सेंध, बीच कार्यक्रम में मंच पर चढ़ा युवक सिद्धारमैया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025