Page Loader
सलमान खान फिर पहुंचे जामनगर, अनंत अंबानी के जन्मदिन समारोह में होंगे शामिल
फिर जामनगर पहुंचे सलमान खान

सलमान खान फिर पहुंचे जामनगर, अनंत अंबानी के जन्मदिन समारोह में होंगे शामिल

Apr 09, 2024
04:01 pm

क्या है खबर?

अभिनेता सलमान खान एक बार फिर गुजरात के जामनगर पहुंच चुके हैं। उन्हें हाल ही में जामनगर हवाई अड्डे पर देखा गया था। सलमान 10 अप्रैल को अनंत अंबानी के 29वें जन्मदिन समारोह में शामिल होंगे। सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले वे यहां अनंत के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सलमान के अलावा जाह्नवी कपूर भी अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जामनगर पहुंच चुकी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

सलमान

साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के हीरो बने सलमान

सलमान को आखिरी बार कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था। अब दर्शक सलमान की आगामी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने साजिद नाडियाडवाला के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म के निर्देशन की कमान एआर मुरुगादॉस ने संभाली है। सलमान की फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं है, लेकिन इसकी रिलीज तारीख सामने आ चुकी है। यह फिल्म 2025 मे ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।