Loading...
'खलनायक रिटर्न्स' में संजय दत्त के साथ सलमान खान? दोनों मिलकर मचाएंगे तहलका
'खलनायक रिटर्न्स' में पुलिस वाले बनेंगे सलमान खान

'खलनायक रिटर्न्स' में संजय दत्त के साथ सलमान खान? दोनों मिलकर मचाएंगे तहलका

Oct 30, 2026
10:53 am

क्या है खबर?

इस साल संजय दत्त ने अपनी फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' का ऐलान करके फैंस को उत्साहित कर दिया था। यह फिल्मकार सुभा घई द्वारा निर्देशित 1993 की हिट फिल्म 'खलनायक' का सीक्वल होगी, जिसमें एंटी-हीरो बल्लू (संजय) की जर्नी दिखाई देगी। प्रोमो में इसकी एक झलक देखने को मिली थी। फैंस बेसब्री से इस परियोजना से जुड़ी अन्य कास्ट और रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, खबर है कि फिल्म में सलमान खान का प्रवेश हो गया है।

किरदार

पुलिस वाले बनकर आ सकते हैं सलमान

मिड-डे के मुताबिक, 'खलनायक रिटर्न्स' की लेखन टीम ने सलमान को ध्यान में रखकर एक कॉप किरदार (पुलिस वाले का किरदार) तैयार किया है।

एक सूत्र ने कहा, "यह रोल कहानी पर असर डालता है। आइडिया यह है कि पुलिस वाला, जो एक अच्छा इंसान है, संजय के किरदार की मदद करेगा। इस मददगार किरदार को निभाने के लिए सलमान से बेहतर कौन हो सकता है? कास्टिंग अभी तय नहीं हुई है क्योंकि स्क्रिप्ट अभी बन रही है।"

सहयोग

फिर साथ-साथ आएंगे संजय और सलमान

अगर सलमान 'खलनायक रिटर्न्स' में शामिल होते हैं, तो यह संजय के साथ उनका 8वां सहयोग होगा।

इससे पहले दोनों 'साजन', 'चल मेरे भाई', 'ये है जलवा', 'रेडी', 'सन ऑफ सरदार', 'ओम शांति ओम' और '7 डॉग्स' में एक-दूसरे के साथ स्क्रीन साझा कर चुके हैं।

वहीं, घई के साथ सलमान का 'युवराज' (2008) के बाद दूसरा सहयोग होगा। बता दें कि घई 'खलनायक रिटर्न्स' के साथ बतौर क्रिएटिव कंसल्टेंट जुड़े हैं। फिल्म का निर्देशक अभी तय नहीं हुआ है।

ADVERTISEMENT