'अलायंस' में शामिल हाेंगे सलमान खान, छोटे भाई साेहेल के लिए उठाएंगे ये कदम?
क्या है खबर?
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'SVC 63' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इस बीच चर्चा है कि उन्हें रियलिटी शो 'अलायंस' में शामिल होते हुए देखा जा सकता है, जिसका कारण उनके छोटे भाई और शो के प्रतियोगी सोहेल खान होंगे। दरअसल, हालिया एपिसोड में सीमा सजदेह निष्कासित हो गईं। पूर्व पत्नी के बाहर होने से सोहेल भावुक हो रहे हैं। ऐसे में सलमान अपने भाई का मनोबल बढ़ाने के लिए शो में आ सकते हैं।
उपस्थिति
एक घंटे के लिए 'अलायंस' में आ सकते हैं सलमान
पिंकविला से बातचीत में एक सूत्र ने बताया कि सलमान अपने भाई सोहेल का प्रचार करने के लिए 'अलायंस' में विशेष उपस्थिति दर्ज कराएंगे। ये सिर्फ एक घंटे के लिए हो सकती है।
उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि अभिनेता रियलिटी शो में एक घंटा बिताएंगे और भावनात्मक सप्ताह के बाद सोहेल को बहुत जरूरी प्रोत्साहन देंगे। उनकी ये यात्रा उनके भाई के मनोबल को बढ़ाने में सहायक होगी क्योंकि प्रतियोगिता एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर रही है।"
दुख
सीमा के निष्कासन से परेशान हुए सोहेल
कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जा रहे 'अलायंस' के हालिया एपिसोड में दिखाया गया कि सीमा ने प्रतियोगी कुशाल टंडन से उन्हें बाहर करने का अनुरोध किया था।
उधर सोहेल ने कहा कि वह नहीं चाहते थे कि उनकी पूर्व पत्नी बाहर हों, क्योंकि उन्हें इतना समय साथ बिताने का मौका दोबारा नहीं मिलेगा। इस कारण वह काफी भावुक भी हो गए।
बता दें, 'अलायंस' 26 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर रोजाना दोपहर 12 बजे प्रसारित हो रहा है।