Page Loader
सलमान खान का फोटोग्राफर्स पर फूटा गुस्सा, वीडियो हो रहा वायरल 
सोहेल खान के जन्मदिन समारोह में सलमान को आया गुस्सा

सलमान खान का फोटोग्राफर्स पर फूटा गुस्सा, वीडियो हो रहा वायरल 

Dec 20, 2023
01:51 pm

क्या है खबर?

सलमान खान को अपने परिवार के सदस्यों के साथ 19 दिसंबर को भाई सोहेल खान का 53वां जन्मदिन मनाते हुए देखा गया। पार्टी के बाद भाई जान अपने माता-पिता के साथ कार्यक्रम स्थल से बाहर निकले, जहां वह पैपराजी पर अपना आपा खो बैठे। दरअसल, तस्वीरें लेने के लिए फोटोग्राफर्स ने सलमान की गाड़ी को घेर लिया, जिसके बाद पीछे हटने के लिए कहते हुए अभिनेता काफी गुस्से में नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो

फोटोग्राफर पर भड़के सलमान

19 दिसंबर को सोहेल के लिए एक जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सलमान के अलावा सलीम खान, हेलेन, सलमा खान, अर्पिता खान और आयुष शर्मा, अलवीरा खान, अतुल अग्निहोत्री और उनकी बेटी अलीजेह अग्निहोत्री और करीबी दोस्त शामिल थे। पार्टी के बाद सलमान अपने माता-पिता को छोड़ने के लिए बाहर निकले और उन्हें कार में बैठाया। कई फोटोग्राफर तस्वीरें खींचने के लिए उनकी कार के पास आ गए। इस पर सलमान भड़क गए।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

जानकारी

सलमान की अब ये फिल्में हैं कतार में 

सलमान जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'द बुल' में नजर आएंगे। दोनों 25 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा सूरज बड़ाजात्या की फिल्म भी सलमान के पास है। वह शाहरुख के साथ फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' में भी नजर आएंगे।