Page Loader
सलमान खान फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, छठा आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार 
सलमान खान फायरिंग मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

सलमान खान फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, छठा आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार 

May 14, 2024
09:58 am

क्या है खबर?

सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी मामले में पुलिस लगातार जांच में जुटी है। हाल ही में गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए हथियार की आपूर्ति करने वाले आरोपी अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या की है। अब इस मामले में बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार हो गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने छठे आरोपी को हरियाणा के फतेहाबाद से गिरफ्तार किया है।

मामला

जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा 

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, छठे आरोपी की पहचान हरियाणा के फतेहाबाद निवासी हरपाल सिंह के रूप में हुई है। वे 34 साल का हैष सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में छठे आरोपी को हरियाणा से मुंबई लाया जा रहा है। उसे जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में अभी तक अनुज थापन, सोनू बिश्नोई, सागर पाल, मोहम्मद रफीक चौधरी और विक्की गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

सलमान

सलमान भी डरकर शांत नहीं बैठने वाले 

फायरिंग की घटना के बावजूद सलमान अपना काम रोकने के मूड में नहीं हैं। जैसा शेड्यूल था, वो उसी के मुताबिक अपने काम कर रहे हैं। फायरिंग की घटना को सलमान ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहते, इसलिए उन्होंने अपनी टीम को साफ कहा कि उनके शेड‌यूल में कोई बदलाव न किया जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाईजान जल्द अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसमें उनकी जोड़ी पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ बनी है।