पिता सलीम खान के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों के बयान से क्यों गुस्सा हुए सलमान खान?
क्या है खबर?
सलीम खान इस वक्त मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। 17 फरवरी को मस्तिष्क रक्तस्राव के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 फरवरी को डॉक्टरों ने अपने बयान में बताया कि सलीम अब स्थिर हैं। जल्द ही उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा। हालांकि, डॉक्टरों द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति से सलमान खान और उनका परिवार नाखुश है। उन्होंने सलीम के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी जानकारी को सार्वजनिक करने से साफ मना किया है।
नाराजगी
खान परिवार डॉक्टरों के बयान से नाखुश
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, खान परिवार ने अस्पताल अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वह सलीम की हेल्थ से जुड़ी किसी भी तरह की कोई जानकारी सार्वजनिक न करें। परिवार के एक करीबी सूत्र ने कहा, "स्वास्थ्य एक निजी मामला है। आदर्श रूप से, मीडिया के साथ कोई भी अपडेट साझा नहीं किया जाना चाहिए। किसी भी तरह का संवाद परिवार के ऊपर छोड़ दिया जाना चाहिए, जब भी वह फैंस को संबोधित करना चाहें।"
वजह
अनावश्यक अटकलों से बचना चाहता है खान परिवार
सूत्र ने बताया, "स्वाभाविक है कि सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर जनता में अपार रुचि है, लेकिन इलाज संबंधित जानकारी एक गोपनीय मामला है। परिवार उनकी स्थिति को लेकर अनावश्यक अटकलों और मीडिया छानबीन से बचना चाहता है।" बता दें, सलीम से अस्पाल में मिलने आमिर खान, जावेद अख्तर समेत तमाम सितारे अस्पताल पहुंचे थे। सलमान और उनके भाईयों समेत पूरा परिवार इस मुश्किल वक्त में वहां मौजूद है, लेकिन उन्होंने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।