Loading...
'मातृभूमि' के ट्रेलर में सलमान के डायलॉग से निराश हुए लोग, बोले- किसने मंजूरी दी?
'मातृभूमि' के ट्रेलर में सलमान खान के डायलॉग पर सवाल उठे

'मातृभूमि' के ट्रेलर में सलमान के डायलॉग से निराश हुए लोग, बोले- किसने मंजूरी दी?

Nov 11, 2026
12:50 pm

क्या है खबर?

सलमान खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। लंबे समय से देरी का सामना कर रही यह फिल्म आखिरकार साल के आखिर में रिलीज के लिए तैयार है। इसमें अभिनेता के साथ पहली बार चित्रागंदा सिंह नजर आएंगी। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, कुछ नेटिजन्स ने इसमें सलमान के डायलॉग पर हैरानी जताई और इसे मंजूरी देने पर सवाल उठाया है।

आपत्ति

सलमान के एक डायलॉग पर नेटिजन्स हैरान हुए

'मातृभूमि' के ट्रेलर में एक डायलॉग ने नेटिजन्स का ध्यान खींचा है, जहां सलमान अपने चीनी काउंटरपार्ट से बात करते हुए कहते हैं, "चलो इसे ठीक करते हैं, ब्रो। पीस आउट।"

टेंशन वाली मिलिट्री सिचुएशन के बीच अभिनेता द्वारा बोले गए इस कैजुअल डायलॉग ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी है।

कुछ लोगों को इसे सुनकर जुलाई में सलमान के वायरल हुए "सोनम, इट्स डन, ब्रो" वाले कमेंट की याद आ गई।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT

प्रतिक्रिया

लोगों ने सलमान को रिटायर होने की सलाह दी

एक यूजर ने डायलॉग की आलोचना करते हुए लिखा, 'इस बकवास को किसने मंजूरी दी? वे चीनी PLA को फ्रेंडली दिखाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।'

एक ने लिखा, 'चलो इसे सुलझाते हैं, भाई। शांति। युद्ध में कौन इस तरह बात करता है?'

कुछ ने सलमान को सलाह देते हुए यह तक कहा कि अब उन्हें रिटायरमेंट का ऐलान कर देना चाहिए।

बता दें, 'मातृभूमि' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इसका सामना श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से होगा।

ADVERTISEMENT