Loading...
'मातृभूमि': सलमान खान ने बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के 14,000 फीट की ऊंचाई पर की शूटिंग
सलमान खान ने बर्फीली बारिश में की शूटिंग

'मातृभूमि': सलमान खान ने बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के 14,000 फीट की ऊंचाई पर की शूटिंग

लेखन सयाली
Nov 14, 2026
05:15 pm

क्या है खबर?

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता और सभी अन्य कलाकारों ने 14,000 फीट की ऊंचाई पर ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाकों में इसकी शूटिंग की, जहां तापमान गिरकर -40 °C तक पहुंच गया था। फिल्म के निर्देशक अपूर्वा लाखिया ने बताया कि सलमान खान फिल्म के सेट पर बिना किसी पूर्व तैयारी के पहुंचे थे और जमा देने वाली बारिश के बीच बिना अतिरिक्त ऑक्सीजन के शूटिंग की थी।

शूटिंग

सबसे मुश्किल लोकेशन का किया खुलासा

मंगलवार को 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें सलमान भारतीय सैनिक की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

लाखिया ने बयान में कहा, "सबसे मुश्किल लोकेशन 'टारो प्लेन्स' नाम की जगह थी, जो नदी के बिल्कुल पास है। वहां हमने सलमान सर और बाकी लोगों के साथ, उनके आने से एक दिन पहले ही शूटिंग की थी। तापमान माइनस 7 डिग्री था और बारिश हो रही थी और सैनिकों को एक ढलान पर ऊपर की तरफ दौड़ना था।"

बयान

सलमान ने बिना किसी सहारे के पूरी की शूटिंग

निर्देशक ने आगे कहा, "सलमान सर ठीक एक दिन पहले ही पहुंचे थे और उन्होंने वहां के माहौल में ढलने के बजाय सीधे सेट पर आने का फैसला किया। कड़ाके की ठंड में उनके इधर-उधर चलने के हमने 3 टेक लिए और उन्होंने बिना किसी शिकायत के, बिना किसी अतिरिक्त ऑक्सीजन या किसी सहारे के इसे पूरा किया।"

ये फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ADVERTISEMENT