'मातृभूमि' में सलमान खान का किरदार भगवान राम जैसा, अभिनेता ने खुद बताई खूबियां
'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान ने अपनी फिल्म में निभाए कर्नल बी संतोष बाबू के किरदार की तुलना भगवान राम के गुणों से की। उन्होंने कहा कि भगवान राम एक अच्छे पति, बेटे, पिता, योद्धा और भाई थे। उनके मुताबिक, 'मातृभूमि' में उनका किरदार भी इन्हीं गुणों वाला है।
सलमान ने 'रामायण' को लेकर हो रही चर्चा पर कहा कि फिल्म की बात उसके VFX और बजट के बजाय उसकी कहानी और किरदारों के आधार पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चर्चा राम, रावण, सीता और मूल ग्रंथों पर होनी चाहिए, ना कि फिल्म के 4,000 करोड़ रुपये के कथित बजट पर।
4 दिसंबर तक टली 'मातृभूमि' की रिलीज
सलमान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' शिव अरूर की किताब 'इंडियाज मोस्ट फीयरलेस' पर आधारित है। फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन रीशूट के चलते इसकी रिलीज टाल दी गई। अब ये 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की खास बात ये है कि 75 साल से ज्यादा उम्र के दर्शकों को इसका टिकट सिर्फ 11 रुपये में मिलेगा, वहीं रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' दुनियाभर में अब तक 221.05 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।