NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे सलमान खान और शहनाज गिल, दर्शकों को वीकेंड का इंतजार
    अगली खबर
    'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे सलमान खान और शहनाज गिल, दर्शकों को वीकेंड का इंतजार
    'द कपिल शर्मा शो' में दिखेंगे सलमान खान

    'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे सलमान खान और शहनाज गिल, दर्शकों को वीकेंड का इंतजार

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Apr 13, 2023
    08:22 pm

    क्या है खबर?

    इन दिनों हर तरफ सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की चर्चा हो रही है।

    सलमान फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट के साथ फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं।

    हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था।

    अब सलमान फिल्म के कलाकारों के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आने वाले हैं।

    गुरुवार को कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर इसका प्रोमो शेयर किया। सलमान लंबे समय बाद इस शो में पहुंचे हैं।

    प्रोमो 

    सलमान ने दोहराया 'जीने के हैं चार दिन'

    कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर 'द कपिल शर्मा शो' के आने वाले एपिसोड का प्रोमो शेयर किया।

    इस वीडियो में सलमान के साथ शहनाज गिल, गायक सुखबीर, सिद्धार्थ निगम और पूजा हेगड़े भी नजर आ रही हैं।

    प्रोमो में सुखबीर अपना गाना 'सौदा खरा-खरा' गाते नजर आ रहे हैं।

    इसके बाद वह 'जीने के हैं चार दिन' भी गाते हैं, जिस पर सलमान इसका लोकप्रिय स्टेप दोहराते हैं।

    सलमान का यह अंदाज देखकर दर्शक खासा उत्साहित हो गए।

    प्रतिक्रिया 

    शो में शहनाज को देखकर खुश हुए प्रशंसक

    कपिल के अलावा सोनी टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एपिसोड के कई प्रोमो शेयर किए गए हैं, जिनमें कपिल इन सितारों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

    प्रोमो देखकर दर्शक इस एपिसोड के लिए उत्साहित दिखे। यह एपिसोड इस वीकेंड प्रसारित होगा।

    शो में शहनाज को देखकर उनके प्रशंसक भी काफी उत्साहित हैं। वे सलमान के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में शहनाज को देखने के का इंतजार कर रहे हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    कपिल ने शेयर किया प्रोमो

    Instagram post

    A post shared by kapilsharma on April 13, 2023 at 5:52 pm IST

    सलमान खान

    शो के प्रोड्यूसर भी हैं सलमान खान

    सलमान खान इससे पहले भी कई बार कपिल के शो में आ चुके हैं।

    वह इस शो के प्रोड्यूसर भी हैं।

    साल 2020 में इस शो में सलमान अपने पिता सलीम खान और भाई सोहेल और अरबाज खान के साथ पहुंचे थे। इस एपिसोड में सलीम खान का मजेदार पक्ष देखने को मिला था।

    2021 में वह अपनी फिल्म 'अंतिम' का प्रमोशन करने के लिए भी शो में पहुंचे थे।

    फिल्म 

    सलमान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी पूजा हेगड़े

    'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को रिलीज होगी।

    फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है।

    इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी।

    फिल्म से शहनाज गिल और पलक तिवारी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

    फिल्म में साउथ के सुपरस्टार राम चरण कैमियो करेंगे।

    सलमान की इस फिल्म में भूमिका चावला और भाग्यश्री भी नजर आएंगी। इन अभिनेत्रियों के साथ सलमान की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    कपिल शर्मा
    द कपिल शर्मा शो
    किसी का भाई किसी की जान फिल्म

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    सलमान खान

    संजय लीला भंसाली दोबारा शुरू नहीं करेंगे 'इंशाल्लाह', सलमान और आलिया आने वाले थे नजर संजय लीला भंसाली
    सलमान खान ने बीच में छोड़ दी थी पढ़ाई, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'भाईजान' बॉलीवुड समाचार
    'किसी का भाई किसी की जान': सलमान की आवाज में नया गाना रिलीज  किसी का भाई किसी की जान फिल्म
    'जी रहे थे हम' से पहले सलमान खान ने इन हिट गानों में भी लगाए सुर किसी का भाई किसी की जान फिल्म

    कपिल शर्मा

    'द कपिल शर्मा शो' की शोभा बढ़ाएंगे मुंबई के डब्बावाले, कपिल ने साझा की तस्वीर द कपिल शर्मा शो
    कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, सामने आया नया मोशन पोस्टर द कपिल शर्मा शो
    'द कपिल शर्मा शो' में वापसी करेंगे कृष्णा अभिषेक, खुद किया खुलासा  द कपिल शर्मा शो
    गुरु रंधावा के साथ गायिकी में डेब्यू करेंगे कपिल शर्मा, नए एल्बम का किया ऐलान गुरु रंधावा

    द कपिल शर्मा शो

    कपिल के शो से बाहर नहीं हुईं सुमोना चक्रवर्ती, अर्चना पूरन सिंह ने बताया ट्विस्ट कपिल शर्मा
    जानिए कब शुरू होगा 'द कपिल शर्मा शो', अक्षय और अजय होंगे पहले एपिसोड के मेहमान अक्षय कुमार
    'KBC 13' और 'द कपिल शर्मा शो' में एक बार फिर दर्शक हो पाएंगे शामिल बॉलीवुड समाचार
    'द कपिल शर्मा शो' में कृष्णा ने गोविंदा के साथ स्टेज शेयर करने से किया इनकार बॉलीवुड समाचार

    किसी का भाई किसी की जान फिल्म

    सलमान खान ने पूरी की 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग, शेयर की तस्वीर सलमान खान
    बिग बॉस 16: अब्दु रोजिक का सफर खत्म, बाहर होने पर फूट-फूटकर रोने लगे गायक बिग बॉस 16
    अक्षय कुमार का पुराना वीडियो देख भावुक हुए सलमान खान, दोनों ने दी प्रतिक्रिया सलमान खान
    भाईजान की बर्थडे पार्टी में सलमान और शाहरुख ने थामा एक-दूजे का हाथ, फैंस हुए खुश शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025