Loading...
'बिग बॉस 20': हार्ट अटैक का नाटक पड़ा भारी, सलमान ने सामने आकर खुद मांगी माफी
'हार्ट अटैक' के ड्रामे पर सलमान खान ने मांगी माफी

'बिग बॉस 20': हार्ट अटैक का नाटक पड़ा भारी, सलमान ने सामने आकर खुद मांगी माफी

Sep 20, 2026
11:40 am

क्या है खबर?

'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' प्रोमो में खुद को हार्ट अटैक आने जैसा नाटक दिखाते जाने पर सलमान खान ने माफी मांगी है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है। सलमान ने बताया कि प्रोमो को इस तरह से एडिट किया गया था, जिससे उनका ये एक्ट घर के अंदर काजी तौकीर द्वारा की गई हरकत जैसा लगने लगा, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था।

सफाई

ईश्वर की कृपा से मैं ठीक हूं- सलमान

सलमान प्रोमो में अपना सीना थामे गंभीर दर्द में दिखाई दे रहे थे। इस क्लिप को देखकर जहां कई दर्शक उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए, वहीं अन्य लोगों ने एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी का इस्तेमाल मनोरंजन के रूप में करने के लिए सलमान को आड़े हाथों लिया।

सलमान ने लिखा, 'ईश्वर की कृपा से मेरी सेहत पूरी तरह ठीक है। प्रोमो को उस तरह से एडिट नहीं किया जाना चाहिए था, जिस तरह से उसे काटा गया।'

सबक

सलमान बोले- मेरा नाटक सिर्फ काजी को सबक सिखाने के लिए था

सलमान ने आगे लिखा, 'इससे सारा मकसद ही खत्म हो जाता है। लगता है जैसे मैं भी वही कर रहा हूं, जो काजी ने घर के अंदर किया था। दर्द का नाटक सिर्फ काजी को ये समझाने के लिए था कि उसने जो किया, वो गलत था, क्योंकि उसने मनोरंजन के लिए अपनी सेहत का इस्तेमाल किया। खासकर तब जब घर के 15 सदस्यों को ये नहीं पता था कि वो एक्टिंग कर रहा है। सब चिंतित हो रहे थे।'

ADVERTISEMENT

माफी

प्रोमो की गलत एडिटिंग पर सलमान ने मांगी माफी

प्रोमो की गलत एडिटिंग पर खेद जताते हुए सलमान ने शो के निर्माताओं की ओर से माफी मांगी।

दरअसल, 'बिग बॉस 20' में एक टास्क के बाद काजी तौकीर ने जोर-जोर से दवाइयां मांगकर पूरे घर में चिंता का माहौल पैदा कर दिया था।

उनकी हालत देख बाकी सदस्य काफी परेशान हो गए, जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें मेडिकल रूम भेजा। हालांकि, डॉक्टर के पास पहुंचते ही काजी बोले कि वो गेम के तहत सिर्फ नाटक कर रहे थे।

ADVERTISEMENT