Loading...
'बिग बॉस 20' में छाए काजी तौकीर, सलमान खान ने जॉन ट्रावोल्टा से की तुलना
काजी तौकीर के फैन हुए सलमान खान

'बिग बॉस 20' में छाए काजी तौकीर, सलमान खान ने जॉन ट्रावोल्टा से की तुलना

Sep 13, 2026
01:40 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 20' के पहले 'वीकेंड का वार' एपिसोड में काजी तौकीर भावुक हो गए। शो के होस्ट सलमान खान ने उनकी जमकर तारीफ की और उन्हें घर का 'रॉकस्टार' बताया। सलमान ने काजी के करियर में आए संघर्षों का भी जिक्र किया। उन्होंने काजी के सफर की तुलना हॉलीवुड अभिनेता जॉन ट्रावोल्टा और बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल के सफर से की। इस दौरान अपने संघर्ष और अब तक के सफर को याद कर काजी तौकीर भावुक हो गए।

तारीफ

"घर में कई सितारे, लेकिन असली रॉकस्टार काजी"

सलमान ने शो के पहले हफ्ते में काजी तौकीर के नेतृत्व करने के तरीके की भी तारीफ की।

उन्होंने कहा कि घर में कई सितारे हैं, लेकिन असली 'रॉकस्टार' सिर्फ काजी तौकीर हैं। सलमान ने काजी के पूरे हफ्ते के अंदाज का जिक्र करते हुए उनकी नकल भी की।

इसके बाद सुपरस्टार ने बताया कि निर्माताओं ने काजी के लिए एक्टिविटी रूम में एक छोटा सा कॉन्सर्ट भी रखा था।

संघर्ष

सलमान ने की काजी तौकीर के 20 साल के संघर्ष की तारीफ

सलमान ने 'फेम गुरुकुल' के बाद भी काजी तौकीर के 20 साल लंबे संघर्ष और धैर्य की जमकर तारीफ की।

सलमान ने काजी के सफर की तुलना हॉलीवुड स्टार जॉन ट्रावोल्टा और बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल से की। उन्होंने बताया कि जिस तरह ट्रावोल्टा ने 20 साल संघर्ष के बाद वापसी की और बॉबी देओल ने उतार-चढ़ाव के बावजूद हार नहीं मानी, उसी तरह काजी भी लगातार मेहनत करते रहे और आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

काजी के फैन हुए सलमान खान

ADVERTISEMENT

जीत

काजी तौकीर ने जीता था 'फेम गुरुकुल'

काजी तौकीर ने साल 2005 में रूपरेखा बनर्जी के साथ मिलकर 'फेम गुरुकुल' का खिताब जीता था। वो भारत के 'फेम एकेडमी' वर्जन में जनता की पसंद से विजेता बने थे।

जीत के बाद साल 2005 के अंत में उन्होंने रूपरेखा बनर्जी के साथ एक नया एल्बम भी रिलीज किया।

'फेम गुरुकुल' में आने से पहले काजी ने कोई औपचारिक संगीत प्रशिक्षण नहीं लिया था। इसके बावजूद उन्होंने पिछले 2 दशकों में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।

दोस्ती

काजी के लिए पहली बार 'बिग बॉस' देखेंगे अरिजीत सिंह

काजी ने 'फेम गुरुकुल' में गायक अरिजीत सिंह के साथ हिस्सा लिया था।

शो खत्म होने के 20 साल बाद भी दोनों की दोस्ती कायम है। हाल ही में अरिजीत सिंह ने ट्वीट कर बताया था कि वो पहली बार 'बिग बॉस' देखेंगे और अपने दोस्त काजी का समर्थन करेंगे।

'बिग बॉस 20' में मैरी कॉम, कनिका मान, रोहेद खान, रिती तिवारी, माही विज, कुशल तंवर, अमन गांधी, ईशा रिखी और अरिश्फा खान समेत कई प्रतियोगी नजर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENT