'बिग बॉस 20': पैपराजी की ओछी हरकतों पर सलमान खान का गुस्सा- घूम के चमाट मारो
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में होस्ट सलमान खान ट्रोल्स और अभिनेत्रियों के साथ होने वाली असहज हरकतों पर जमकर भड़के। सलमान ने उन पैपराजी को कड़ी फटकार लगाई, जो महिला कलाकारों की पीछे से आपत्तिजनक तस्वीरें खींचते हैं और फिर फॉलोअर्स से 'बूझो कौन?' जैसे सवाल पूछते हैं। इस घटिया ट्रेंड की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सलमान ने सभी अभिनेत्रियों से इसके खिलाफ तुरंत कड़ा रुख अपनाने की अपील की।
गुस्सा
अभिनेत्रियों की पीछे से तस्वीरें लेने पर नाराज हुए सलमान
सलमान ने अभिनेत्रियों की पीछे से तस्वीरें खींचने वालों को बेनकाब करते हुए कहा, "फिर वो एक शॉट जो ये पीछे से लेते हैं, जो किसी भी हीरोइन को पसंद नहीं आता? कुछ हो सकती हैं, जो कहें कि ठीक है, मुझे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन उन महिलाओं का क्या, जिन्हें ये बिल्कुल पसंद नहीं? मैंने हाल ही में देखा कि सई मांजरेकर इस हरकत से बहुत असहज महसूस कर रही थीं। नेहा धूपिया ने इसके खिलाफ खुलकर आवाज उठाई।"
सलाह
सलमान ने लड़कियों को दी थप्पड़ मारने की सलाह
सलमान बोले, "मेरी खुद की भांजी जब चल रही थी तो वे लगातार उसकी पीछे से तस्वीरें लेते रहे और कैप्शन में क्या लिखा? 'बूझो कौन है'। ये करने वाले वे आखिर होते कौन हैं? मैं उन सभी लड़कियों से कह रहा हूं, जिन्हें ये पसंद नहीं। जहां ऐसा हो, घूम के चमाट मारो और उनसे बोलो कि अपनी मां-बहनों का ऐसा शॉट लेकर जाओ और हमको दिखाओ। बेहद घिनौने लोग हैं, हर फंक्शन में ये बार-बार ऐसा करते हैं।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए सलमान खान का वीडियो
🚨 Salman Khan SLAMS the so-called paparazzi who invade women’s privacy, take creepy close-up shots and then turn it into “Guess Who?” content.
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 19, 2026
How low can the paps go for views? 🤮
Someone finally called out this disgusting behaviour. 👏🏻🔥 pic.twitter.com/NNQG8UQ9kO
चुनौती
"पता चल गया कौन हैं तो फिर देख लेना"
अभिनेता ने इस घटिया व्यवहार पर कड़ा प्रहार जारी रखा और ऐसे वीडियो पोस्ट करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा, "ये कैसी मानसिकता है? जिन 90 प्रतिशत लड़कियों को मैं जानता हूं और जो अब मां बन चुकी हैं, वे ऐसा कभी नहीं चाहती थीं। मैं ऐसे शॉट्स लेने वालों को देखना चाहता हूं और अगर मुझे पता चल गया कि ये कौन लोग हैं तो फिर देख लेना..."