LOADING...
सलमान खान फिर करेंगे ईद पर धमाका, नई फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान
सलमान खान की नई फिल्म की रिलीज पर आया अपडेट

सलमान खान फिर करेंगे ईद पर धमाका, नई फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान

Apr 24, 2026
11:48 am

क्या है खबर?

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' पिछले साल ईद पर रिलीज हुई थी, लेकिन खास सफल नहीं रही। इसके बाद उनकी अगली फिल्म 'मातृभूमि' (पहले 'बैटल ऑफ गलवान') पर अपडेट आया। यह अलग बात है कि इसकी रिलीज तारीख का कोई अता-पता नहीं है। फिलहाल इस वक्त सलमान निर्देशक वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू के साथ एक 'SVC63' की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म के मुहूर्त से जुड़े वीडियो के साथ इसकी रिलीज तारीख का ऐलान किया है।

पोस्ट

सलमान खान ने साझा किया ये पोस्ट

सलमान ने अपनी अनाम फिल्म 'SVC63' के सेट से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने लिखा, 'थोड़ा दूर की सोचना चाहिए, इसीलिए ईद की घोषणा की गई.... फिक्र मत करो इस वाली का भी बताएंगे, जब सही समय आएगा.... धैर्य, थोड़ा सा सब्र.... मेरे जितना ही इंतजार करना पड़ेगा, बरहाल जो आपका हाल है वो ही मेरा भी हाल है.... हाहा' अभिनेता ने साथ में हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी जोड़ा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

रिलीज

ईद पर रिलीज होगी सलमान की यह फिल्म

सलमान ने वीडियो के साथ फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान भी कर दिया है। उन्होंने बताया है कि यह फिल्म ईद, 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी जिससे फैंस उत्साहित हो गए हैं। फिल्म में उनके साथ नयनतारा मुख्य किरदार में दिखेंगी। अन्य सितारों की कास्टिंग को अभी गोपनीय रखा गया है। बता दें, इस परियोजना का शुभारंभ 22 अप्रैल को हुआ था। अभिनेता मुंबई में इसकी शूटिंग कर रहे हैं।

Advertisement