NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलमान खान की 'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- ईद पर पक्का धूम मचेगी भाईजान
    अगली खबर
    सलमान खान की 'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- ईद पर पक्का धूम मचेगी भाईजान

    सलमान खान की 'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- ईद पर पक्का धूम मचेगी भाईजान

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 23, 2025
    05:19 pm

    क्या है खबर?

    सलमान खान पिछली बार फिल्म 'टाइगर 3' में दिखे थे। हालांकि, उनकी यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। खैर, सलमान के प्रशंसकों के लिए तो उनकी हर फिल्म बेहद खास होती है।

    यही वजह है कि प्रशंसकों को उनकी अगली फिल्म 'सिकंदर' का भी बेसब्री से इंतजार है।

    इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं एआर मुरुगदॉस, जिन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म 'गजनी' बनाई थी।

    अब 'सिकंदर' का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

    ट्रेलर

    कैसा है ट्रेलर?

    ट्रेलर में सलमान की दमदार उपस्थिति एक अलग ही स्तर पर है। उनके जबरदस्त डायलॉग्स और धुआंधार एक्शन सीक्वेंस देख आप सीट से उछल पड़ेंगे।

    सलमान की एनर्जी, जबरदस्त बैकग्राउंड स्कोर के साथ मिलकर एक ऐसा माहौल बनाती है, जो सलमान के प्रशंसकों का दिन बना देगी।

    रश्मिका मंदाना भी अपनी मौजूदगी से अलग ही रौनक बिखेरती हैं। एक तरफ जहां एक्शन और इमोशंस का तूफान चलता है, वहीं सलमान संग रश्मिका की मौजूदगी इसमें ताजगी भर देती है।

    प्रतिक्रिया

    खुश हो गए सलमान के प्रशंसक

    ट्रेलर देख सलमान के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। कोई सलमान के डायलॉग की तारीफ करते नहीं थक रहा है तो कोई उनके एक्शन की।

    एक फैन ने लिखा, 'इस फिल्म को ऐसी बम्पर ओपनिंग मिलने वाली है, जो अब तक किसी को नहीं मिली। एक लिखते हैं, 'भाई सिकंदर स्क्रीन फाड़कर रख देगी।'

    एक ने लिखा, 'अब रिकॉर्डतोड़ एंटरटेनमेंट के लिए तैयार रहें।'

    एक कमेंट है, ' कुछ भी हो ई पर धूम मचना तय है भाईजान।'

    रिलीज

    ईदी देने को तैयार सलमान

    'सिकंदर' में शरमन जोशी, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर और सत्यराज जैसे सितारे भी नजर आएंगे। वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन भी फिल्म का हिस्सा हैं।

    'सिकंदर' 30 मार्च को ईद पर रिलीज होने वाली हैं। उनके प्रशंसकों ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी है कि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

    'सिकंदर' सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। OTT प्लेटफॉर्म के साथ फिल्म के निर्माताओं की डील 85 करोड़ रुपये में हुई है।

    फिल्में

    सलमान की ये फिल्में भी हुईं ईद पर रिलीज

    'वॉन्टेड' ने साल 2009 में ईद पर रिलीज होकर धमाका किया और सलमान का डावांडोल करियर पर पटरी पर आया।

    उधर साल 2010 में ईद पर आई सलमान की फिल्म 'दबंग' भी ब्लॉकबस्टर रही थी।

    फिल्म 'बॉडीगार्ड' में सलमान के साथ करीना कपूर थीं। यह भी ईद पर ही रिलीज हुई थी।

    इनके अलावा 'एक था टाइगर', 'किक', 'बजरंगी भाईजान', 'सुल्तान', 'ट्यूबलाइट', 'रेस', 'भारत' और 'किसी का भाई किसी की जान' भी ईद पर सिनेमाघरों में आई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    बॉलीवुड समाचार
    फिल्म का ट्रेलर
    रश्मिका मंदाना

    ताज़ा खबरें

    WTC 2027 का फाइनल भारत में खेला जा सकता है- रिपोर्ट  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- भारत से तनाव कम करने का विकल्प खत्म, युद्ध की दहलीज पर खड़े पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान ने भारत पर हमले के लिए किया तुर्की के ड्रोन का इस्तेमाल, ये कितने खतरनाक? पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान ने फिर सीजफायर उल्लंघन किया, उरी में गोलीबारी और धमाकों की खबर नरेंद्र मोदी

    सलमान खान

    'बिग बॉस 18' की आखिरी शाम में शामिल होंगे ये सितारे, जानिए कहां देखें ग्रैंड फिनाले बिग बॉस
    'बिग बॉस 18' के विजेता बने करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना को पछाड़ अपने नाम की ट्रॉफी विवियन डीसेना
    'सिकंदर' के सेट से लीक हुआ सलमान खान का वीडियो, टैक्सी में सफर करते दिखे अभिनेता  रश्मिका मंदाना
    'सिकंदर' की रिलीज से पहले फिर साथ आए सलमान खान और रश्मिका मंदाना, एटली करेंगे निर्देशन रश्मिका मंदाना

    बॉलीवुड समाचार

    'जाट' से सनी देओल की नई झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज होगा ट्रेलर  सनी देओल
    शिखर पहाड़िया को यूजर ने कहा "दलित", मिला करारा जवाब  जाह्नवी कपूर
    पंकज त्रिठापी की बेटी आशी त्रिपाठी ने अभिनय की दुनिया में रखा कदम, भावुक हुए अभिनेता  पंकज त्रिपाठी
    मां हीरू जौहर के जन्मदिन पर भावुक हुए करण जौहर, खोला पुरानी यादों का पिटारा करण जौहर

    फिल्म का ट्रेलर

    करीना कपूर की 'द बकिंघम मर्डर्स' का ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  करीना कपूर
    फिल्म 'तुम्बाड' इस दिन सिनेमाघरों में फिर से होगी रिलीज, नया ट्रेलर भी जारी  बॉलीवुड समाचार
    विक्रांत मैसी की फिल्म 'सेक्टर 36' का ट्रेलर जारी, नेटफ्लिक्स पर इस दिन हो रही रिलीज विक्रांत मैसी
    आदर्श गौरव की 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' का ट्रेलर जारी, अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म  आदर्श गौरव

    रश्मिका मंदाना

    बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा 'छावा' का तूफान, पार किया 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा विक्की कौशल
    'छावा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 11वें दिन जुटाए इतने करोड़ रुपये  विक्की कौशल
    बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही विक्की कौशल की 'छावा', 12वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये विक्की कौशल
    सलमान खान की 'सिकंदर' में आखिरी समय पर हुआ बदलाव, फिल्म से जुड़ा ये खास गाना सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025