Loading...
सलमान-नयनतारा की 'मॉन्स्टर' में दिखेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्शन, 6 दिग्गजों की टीम जुटी
'मॉन्स्टर' में धमाकेदार एक्शन का तड़का लगाएंगे सलमान खान और नयनतारा

सलमान-नयनतारा की 'मॉन्स्टर' में दिखेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्शन, 6 दिग्गजों की टीम जुटी

Nov 20, 2026
12:23 pm

क्या है खबर?

सलमान खान और नयनतारा की आगामी फिल्म 'मॉन्स्टर' को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। निर्देशक वामशी पेडिपल्ली इसके जरिए पारिवारिक ड्रामा और हाई-ऑक्टेन एक्शन के जबरदस्त संगम को पर्दे पर उतारने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही कारण है कि फिल्म में सलमान और नयनतारा के फाइट सीक्वेंस को डिजाइन करने के लिए देश और विदेश से 6 अनुभवी एक्शन कोरियोग्राफर और स्टंट विशेषज्ञों की एक खास ड्रीम टीम बनाई गई है।

तैयारी

'मॉन्स्टर' को अपने एक्शन से सजाएंगे ये दिग्गज

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, निर्माताओं ने टीम में साउथ कोरियन एक्शन डायरेक्टर और स्टंट को-ऑर्डिनेटर ओह से-योंग को शामिल किया है जो पहले 'वॉर', 'किल', 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ-साथ, हॉलीवुड की 'एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन' और ऑस्कर विजेता फिल्म 'पैरासाइट' जैसी फिल्मों में स्टंट का काम संभाल चुके हैं।

साउथ अफ्रीका के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर क्रेग मैकरे, थाई एक्शन डायरेक्टर और स्टंट कोऑर्डिनेटर केचा खम्फकडी, बुल्गारियाई एक्शन डायरेक्टर और परफॉर्मर कालोयान वोडेनिचरोव भी टीम का हिस्सा हैं।

फिल्म

टीम में ये भारतीय दिग्गज भी शामिल

स्टंट विशेषज्ञों की टोली में भारतीय स्टंट कोऑर्डिनेटर सुनील रोड्रिग्स भी शामिल हैं, जो 'एनिमल', 'किंग' और 'एक्सट्रैक्शन' के लिए जाने जाते हैं।

उनके अलावा, अनल अरासु को शामिल किया गया है, जिनके क्रेडिट में 'महाराजा' और 'जना नायकन' शामिल है।

फिल्म की बात करें, तो इसमें पहली बार सलमान और नयनतारा एक साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। जैकी श्रॉफ और अरविंद स्वामी भी इसका हिस्सा होंगे।

'मॉन्स्टर' हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में ईद, 2027 पर रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT