Page Loader
सलमान खान पर लगा रश्मिका मंदाना को जबरदस्ती खींचने का आरोप, लोग बोले- यह अपमानजनक है 
सलमान खान पर लगा रश्मिका मंदाना को जबरदस्ती खींचने का आरोप (तस्वीर: एक्स/@BeingSalmanKhan)

सलमान खान पर लगा रश्मिका मंदाना को जबरदस्ती खींचने का आरोप, लोग बोले- यह अपमानजनक है 

Mar 31, 2025
02:35 pm

क्या है खबर?

सलमान खान की और इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' आखिरकार 30 मार्च को यानी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने 26 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। 'सिकंदर' की रिलीज के बीच सलमान को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। सलमान पर रश्मिका मंदाना को जबरदस्ती खींचने का आरोप लगा है। आइए पूरा मामला बताते हैं।

वीडियो

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर सलमान और रश्मिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाईजान को अभिनेत्री को खींचते हुए देखा जा सकता है। सलमान पर रश्मिका को खींचने और मुंबई में पैपराजीन के लिए पोज देने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। एक यूजर ने लिखा, 'उसने उसके साथ बदतमीजी क्यों की?' एक अन्य ने लिखा, 'सलमान ने रश्मिका का इस तरह क्यों खींचा? यह अपमानजनक है।' वीडियो पर प्रशंसक तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो