NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलीम-जावेद की डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मैन' को सलमान, फरहान व जोया करेंगे प्रोड्यूस
    मनोरंजन

    सलीम-जावेद की डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मैन' को सलमान, फरहान व जोया करेंगे प्रोड्यूस

    सलीम-जावेद की डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मैन' को सलमान, फरहान व जोया करेंगे प्रोड्यूस
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 15, 2021, 06:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सलीम-जावेद की डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मैन' को सलमान, फरहान व जोया करेंगे प्रोड्यूस
    सलीम-जावेद की डॉक्यूमेंट्री

    हाल में खबर आई थी कि निर्देशक जोया अख्तर मशहूर लेखक व अपने पिता जावेद अख्तर और सलीम खान को केंद्र में रख कर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगी। अब इस प्रोजेक्ट से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो सलीम और जावेद की डॉक्यूमेंट्री को 'एंग्री यंग मैन' शीर्षक दिया गया है। बताया जा रहा है कि सलमान खान, जोया और फरहान अख्तर मिलकर इस डॉक्यूमेंट्री को प्रोड्यूस करने वाले हैं।

    ये प्रोडक्शन कंपनियां मिलकर बनाएंगी डॉक्यूमेंट्री

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सलीम-जावेद की डॉक्यूमेंट्री का शीर्षक 'एंग्री यंग मैन' रखा गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण सलमान की सलमान खान फिल्म्स, फरहान और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट, जोया और रीमा कागती की टाइगर बेबी फिल्म्स के नेतृत्व में किया जाएगा। हाल में सलमान के पिता सलीम ने खुलासा किया था कि जोया सलीम-जावेद की जोड़ी पर डॉक्यूमेंट्री बना रही हैं।

    पहली बार सलमान किसी प्रोजेक्ट को जोया और फरहान के साथ करेंगे प्रोड्यूस

    सलमान पहली बार किसी प्रोजेक्ट को जोया और फरहान के साथ मिलकर प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। दिलचस्प है कि 'एंग्री यंग मैन' का खिताब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को मिला हुआ है। फिल्म 'जंजीर' में एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आने के बाद से अमिताभ को 'एंग्री यंग मैन' कहा जाने लगा था। फिल्म में अमिताभ ने विजय नाम के पुलिस वाले का किरदार निभाया था। इस फिल्म का लेखन सलीम-जावेद की जोड़ी ने किया था।

    सलीम-जावेद की उपलब्धियों को सामने लाना चाहिए- जोया

    खबरों की मानें तो जोया पिछले दो साल से अपने पिता जावेद और लेखक सलीम के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। एक सूत्र ने कहा था, "जोया को लगता है कि सलीम-जावेद की जोड़ी ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को एक नया आधार दिया है। उनकी उपलब्धियों को हमें लोगों के सामने लाना चाहिए।" मौजूदा हालात को देखते हुए इसका निर्माण डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए किया जाएगा।

    'एंग्री यंग मैन' अगले साल OTT पर हो सकती है रिलीज

    सलीम-जावेद की यह डॉक्यूमेंट्री सच्ची घटना से प्रेरित होगी। इसके जरिए भारतीय सिनेमा के स्वर्ण युग के उतार-चढ़ाव को दिखाया जाएगा। 'एंग्री यंग मैन' अगले साल OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है।

    हिट रही है सलीम-जावेद की जोड़ी

    सलीम और जावेद की जोड़ी बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी रही है। सलीम-जावेद की सुपरहिट जोड़ी ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में 'शोले', 'डॉन' और 'शान' जैसी कई शानदार फिल्मों की पटकथा लिखने का काम किया है। सलीम और जावेद ने आखिरी बार 1987 में सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में साथ काम किया था। इसके अलावा इन दोनों ने एक साथ मिलकर 'दीवार', 'सीता और गीता', 'त्रिशूल', और 'शक्ति' जैसी फिल्मों की पटकथा लिखी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान
    फरहान अख़्तर
    जोया अख्तर
    जावेद अख्तर
    डॉक्यूमेंट्री

    बॉलीवुड समाचार

    अमेजन की 'द गर्ल' में तान्या मानिकतला, जिशु सेनगुप्ता और परमब्रत चट्टोपाध्याय आएंगे नजर कोलकाता
    फिल्म 'ड्राइव' की OTT रिलीज को लेकर करण जौहर से खफा थे सुशांत सिंह राजपूत मुंबई
    अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' 27 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, मेकर्स ने की घोषणा अक्षय कुमार
    अक्षय ने 'बेल बॉटम' की अपनी फीस में 30 करोड़ रुपये की कमी से किया इनकार अक्षय कुमार

    सलमान खान

    हर्षवर्धन कपूर ने किया कैटरीना-विक्की का रिश्ता सार्वजनिक तो क्या नाराज हुईं अभिनेत्री? रणबीर कपूर
    क्या 'धूम 4' में नजर आएंगे सलमान-अक्षय? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं ये तस्वीरें अक्षय कुमार
    सलमान खान तेलुगु फिल्म 'खिलाड़ी' की हिन्दी रीमेक में आ सकते हैं नजर बॉलीवुड समाचार
    मीका सिंह को केआरके ने दी चेतावनी, बोले- एक बार गाना रिलीज करके देख मीका सिंह

    फरहान अख़्तर

    पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान सीरीज 'मिस मार्वेल' में आ सकते हैं नजर बॉलीवुड समाचार
    फरहान अख्तर और अंकिता लोखंडे ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक अनुपम खेर
    कोरोना वायरस के कारण फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' की रिलीज डेट टली बॉलीवुड समाचार
    फरहान की 'तूफान' में परेश को कोच के लिए क्यों चुना गया? मेकर्स ने किया खुलासा मुंबई

    जोया अख्तर

    जोया अख्तर की अगली फिल्म में दिखेंगे सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव बॉलीवुड समाचार
    जावेद और सलीम पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगी जोया अख्तर मुंबई
    'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के फीमेल वर्जन में नजर आ सकती हैं आलिया भट्ट बॉलीवुड समाचार
    जोया अख्तर की फिल्म में नजर आ सकती हैं अनन्या पांडे बॉलीवुड समाचार

    जावेद अख्तर

    जावेद अख्तर के मानहानि के मुकदमे में कंगना रनौत की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज मुंबई
    अभिनेत्री राखी सावंत पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं जावेद अख्तर, खुद की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    जावेद अख्तर के मानहानि के मुकदमे में कंगना के खिलाफ वारंट जारी बॉलीवुड समाचार
    जावेद अख्तर की शिकायत ने बढ़ाई कंगना रनौत की मुश्किलें, अदालत ने दिए जांच के आदेश बॉलीवुड समाचार

    डॉक्यूमेंट्री

    मां आनंद शीला पर बनी डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर जारी, रिलीज डेट भी आई सामने करण जौहर
    डॉक्यूमेंट्री समेत करण जौहर के ये पांच नए प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स पर होंगे रिलीज मनोरंजन
    BBC ने रिलीज की जिया खान के केस पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'डेथ इन बॉलीवुड' बॉलीवुड समाचार
    सुशांत के बाद रिया की बायोपिक को लेकर मेकर्स के बीच चर्चा, डॉक्यूमेंट्री पर काम शुरू बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023