NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जानें क्यों कार्ड बंटने के बाद आखिरी वक्त पर सलमान ने शादी से किया था मना
    अगली खबर
    जानें क्यों कार्ड बंटने के बाद आखिरी वक्त पर सलमान ने शादी से किया था मना

    जानें क्यों कार्ड बंटने के बाद आखिरी वक्त पर सलमान ने शादी से किया था मना

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Oct 23, 2019
    04:27 pm

    क्या है खबर?

    एक सवाल जो लंबे समय से फैन्स पूछते रहे हैं कि सलमान खान शादी कब करेंगे?

    हालांकि, सलमान हमेशा ही अपने शादी के किसी भी प्लान को नकारते रहे हैं, लेकिन एक ऐसा भी समय था जब सलमान शादी करने वाले थे।

    सलमान की शादी के कार्ड तक छप चुके थे, लेकिन उन्होंने आखिरी वक्त पर शादी के लिए मना कर दिया था।

    इसके पीछे आखिर क्या कारण था इसका खुलासा सलमान के दोस्त साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

    प्रमोशन

    'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे साजिद

    दरअसल, 'हाउसफुल 4' की टीम 'द कपिल शर्मा शो' में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची थीं।

    कास्ट के साथ फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद भी पहुंचे थे। इस दौरान साजिद ने बताया कि उन्होंने और सलमान ने जिंदगी भर शादी ना करने का प्रण लिया था। लेकिन इसके बाद अपना फैसला बदलकर दोनों ने साल 1999 में शादी करने का मन बना लिया था।

    बता दें कि सलमान और साजिद अच्छे दोस्त हैं।

    खुलासा

    साल 1999 में सलमान करना चाहते थे शादी- साजिद

    दोनों ने अपनी शादी का फैसला तब बदला था जब सलमान ने साजिद से कहा था कि वह शादी करना चाहते हैं।

    सलमान ने साजिद को भी अपने लिए दुल्हन ढूंढने के लिए कहा था। लेकिन शादी के कुछ दिन पहले ही सलमान ने अपना मन बदल लिया था।

    साजिद ने बताया, "सलमान साल 1999 में शादी करना चाहते थे। उन्होंने लड़की पसंद कर ली थी, मुझे अपने लिए लड़की ढूंढनी थी।"

    कारण

    शादी से पांच-छह दिन पहले सलमान ने बदल लिया था मन- साजिद

    साजिद ने आगे बताया, "सलमान के पिता का जन्मदिन 18 नवंबर को होता है तो हमने उसी तारीख को शादी करने का प्लान बनाया। सब कुछ फाइनल हो गया था, कार्ड्स तक छप चुके थे। शादी के पांच या छह दिन पहले सलमान ने कहा कि अब मेरा शादी का मूड नहीं है।"

    साजिद ने यह भी बताया, "मेरी शादी के दिन सलमान ने मुझसे आकर कहा कि बाहर कार खड़ी है, उसे ले और भाग जा।"

    जानकारी

    संगीत बिजलानी से सलमान करने वाले थे शादी!

    जानकारी के लिए बता दें कि सलमान, संगीता बिजलानी से शादी करने वाले थे। संगीता और सलमान का अफेयर लगभग दस साल तक चला था। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे। लेकिन सलमान-संगीता आज भी अच्छे दोस्त हैं।

    तारीख

    20 दिसंबर को रिलीज़ होगी 'दबंग 3'

    वर्क फ्रंट की बात करें तो साजिद द्वारा निर्मित 'हाउसफुल 4', 25 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

    इसमें अक्षय कुमा, चंकी पांडे, कृति सेनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और राणा दग्गुबाती अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं।

    वहीं, सलमान की आने वाली फिल्म 'दबंग 3' है।

    इसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और सांई मांजरेकर भी नज़र आने वाली हैं।

    प्रभू देवा निर्देशित यह फिल्म 20 दिसबंर को रिलीज़ होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    कपिल शर्मा
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स

    अक्षय कुमार

    '2.0' के डायरेक्टर के साथ काम कर सकते हैं शाहरुख, सुपरहीरो का होगा किरदार! बॉलीवुड समाचार
    क्या सोनाक्षी सिन्हा को पुलिस ने किया गिरफ्तार? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बॉलीवुड समाचार
    'कलंक' के फ्लॉप होने पर भी वरुण को 'स्ट्रीट डांसर 3D' के लिए मिले इतने करोड़! बॉलीवुड समाचार
    जबरदस्त है 'मिशन मंगल' का दूसरा ट्रेलर, दिख रहा कैसे पूरा हुआ था मिशन बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    इंडियन ऑयडल 11: प्रति एपिसोड नेहा-विशाल और अनु ले रहे लाखों, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा मनोरंजन
    'ब्रह्मास्त्र' और 'इंशाअल्लाह' के बाद आलिया भट्ट की एक और फिल्म की रिलीज़ डेट खिसकी मनोरंजन
    दीपिका पादुकोण ने बताया, क्यों वह और रणवीर शादी के पहले लिव-इन में नहीं रहे दीपिका पादुकोण
    कैटरीना कैफ ने लॉन्च किया अपना ब्यूटी ब्रॉन्ड, इंस्टाग्राम पर दिखाई झलक अक्षय कुमार

    कपिल शर्मा

    एक साल से कहां गायब थे कपिल शर्मा? कीकू शारदा ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    कपिल को लाखों का झटका, नए शो के लिए मिल रही है इतनी फीस दीपिका पादुकोण
    'द कपिल शर्मा' में हो सकती है 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी' की वापसी बॉलीवुड समाचार
    कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा के पास हैं ये पाँच महँगी चीज़ें, जानें बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    स्टडी के मुताबिक यह सुपरमॉडल है दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हॉलीवुड समाचार
    इस कारण अलग हो गए सारा अली खान और कार्तिक आर्यन! बॉलीवुड समाचार
    दीपिका-प्रियंका से लेकर इन अभिनेत्रियों का शादी के बाद आज पहला करवा चौथ दीपिका पादुकोण
    'लाल सिंह चड्ढा' के बाद इस तमिल फिल्म के हिंदी रीमेक में नज़र आएंगे आमिर खान बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025