'हैवान' की OTT रिलीज की जानकारी आई सामने, जानें अक्षय कुमार-सैफ अली खान किस किरदार में आएंगे नजर
'हैवान' फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान साथ दिखेंगे। यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक बताई जा रही है। फिल्म में सैफ एक अंधे मार्शल आर्टिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक लड़की को एक साइकोपैथिक किलर से बचाने की जद्दोजहद करते हैं।
वहीं, अक्षय पहली बार पूरी तरह से नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने अपनी भूमिका को 'आउट एंड आउट ईविल' बताया है।
'हैवान' की डिजिटल रिलीज का हुआ ऐलान
फिल्म के सिनेमाघरों में आने के 45 से 60 दिनों के भीतर इसे सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा। सोनी मैक्स ने इसके सैटेलाइट राइट्स भी खरीद लिए हैं।
'हैवान' के जरिए 18 साल बाद 'तशन' के बाद अक्षय और सैफ की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी। फिल्म में श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर और बोमन ईरानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
साथ ही, चर्चा है कि मोहनलाल फिल्म में एक छोटा सा कैमियो करते दिख सकते हैं।