NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सैफ अली खान हमला मामले में मुंबई पुलिस की कार्रवाई, एक और संदिग्ध पकड़ा
    अगली खबर
    सैफ अली खान हमला मामले में मुंबई पुलिस की कार्रवाई, एक और संदिग्ध पकड़ा
    सैफ अली खान मामले में पुलिस की कार्रवाई

    सैफ अली खान हमला मामले में मुंबई पुलिस की कार्रवाई, एक और संदिग्ध पकड़ा

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 18, 2025
    04:34 pm

    क्या है खबर?

    सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित आवास में चाकू से हमला की घटना को 60 घंटे से भी ज्‍यादा वक्‍त बीत चुका है।

    खबर है कि इस मामले में मुंबई पुलिस ने मध्य प्रदेश से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

    उसे पूछताछ के लिए पुलिस मुंबई लेकर आ रही है। हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया है कि हिरासत में लिया गया आदमी वही हमलावर है, जिसने सैफ पर उनके घर में चाकू से वार किया था।

    पूछताछ

    संदिग्ध से होगी पूछताछ

    मुंबई पुलिस ने मध्य प्रदेश से एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस संदिग्ध से जल्द ही पूछताछ करेगी।

    इससे पहले 17 जनवरी को भी एक संदिग्ध हिरासत में लिया गया था। हालांकि, बाद में पता चला था कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था।

    जब मीडिया में खबरें चलीं कि हमलावर पकड़ा गया तो खुद पुलिस ने बयान जारी कर इस खबर का सच बताया और कहा कि हमलावर की तलाश अब भी जारी है।

    सुराग

    बांद्रा इलाके में घूम रहा था संदिग्ध

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हमला करने वाला संदिग्ध मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के बीच नजर आया था। हमले के बाद सुबह 8 बजे तक संदिग्ध बांद्रा इलाके में घूम रहा था, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई।

    मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा के अधिकारियों को दादर में एक मोबाइल की दुकान से CCTV फुटेज मिला है, जहां सैफ पर हमला करने के बाद ससंदिग्ध इयरफोन खरीदने गया था।

    बयान

    करीना कपूर ने दर्ज कराया बयान

    सैफ की पत्नी करीना कपूर ने पुलिस से कहा कि हमलावर हाथापाई के दौरान काफी आक्रामक हो गया था। हालांकि उसने खुले मे रखे गए गहनों को हाथ भी नहीं लगाया।

    उन्होंने बताया कि हमलावर ने सैफ पर कई बार चाकू से वार किया। आरोपी बहुत आक्रामक हो गया था। सैफ बीच में आए इसलिए वो हमारे छोटे बेटे जेह तक नहीं पहुंच सका।

    करीना ने यह भी बताया कि वह इस घटना से बुरी तरह घबरा गई थीं।

    स्थिति

    लीलावती अस्पताल में भर्ती सैफ की हालत अब कैसी है?

    सैफ पर हमलावर ने चाकू से 6 वार किए थे, जिनमें से 2 काफ गहरे थे। लीलावती अस्पताल में इलाज ​के दौरान उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई थी। डॉक्टर ने उनकी रीढ़ की हड्डी में फंसा चाकू का एक हिस्सा निकाला था।

    डॉक्टरों के मुताबिक, सैफ अब पहले से बेहतर हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। वह चल-फिर रहे हैं और सामान्य आहार ले रहे हैं। उन्हें 2 से 3 दिन में छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सैफ अली खान
    बॉलीवुड समाचार
    मुंबई पुलिस
    करीना कपूर

    ताज़ा खबरें

    मुफ्त में बनवा सकते हैं बच्चे का आधार कार्ड, जानिए क्या है तरीका  आधार कार्ड
    गर्मी में सफर के दौरान कार को कैसे रखें ठंडा? कार
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    सैफ अली खान

    रणबीर कपूर ही नहीं, 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' में इन सितारों ने भी किया कैमिया  रणबीर कपूर
    करीना कपूर अपने बाथरूम में लगाती थीं सलमान खान का पोस्टर, फिर कर दिए थे टुकड़े करीना कपूर
    ऋतिक रोशन से रणबीर कपूर तक, मिलिए बॉलीवुड के 5 सबसे अमीर स्टार किड्स से ऋतिक रोशन
    अक्षय कुमार से अजय देवगन तक, ये हैं बॉलीवुड के मशहूर परिवारों के दामाद कुणाल कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    'आजाद' का अनदेखा वीडियो आया सामने, कड़ी मेहनत करते दिखे राशा और अमन  अजय देवगन
    गणेश आचार्य ने 'बागी' के निर्देशक दीपक शिवदासानी से मिलाया हाथ, किया नई फिल्म का ऐलान  आगामी फिल्में
    जैकी श्रॉफ ने 'बेबी जॉन' की असफलता पर दी प्रतिक्रिया, कहा- निर्माताओं के लिए बुरा लगा जैकी श्रॉफ
    कोल्डप्ले कॉन्सर्ट से पहले मुंबई में बदली गई यातायात व्यवस्था, निकलने से पहले पढ़ लें नियम नवी मुंबई

    मुंबई पुलिस

    अनुपम खेर के ऑफिस में चोरी, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार अनुपम खेर
    मुंबई पुलिस ने समुद्र डूब रहे 4 लोगों को बचाया, देखें वीडियो महाराष्ट्र
    मुंबई: शिवसेना नेता के बेटे ने BMW से मछुआरा दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत मुंबई
    वर्ली BMW हादसा: कौन है मिहिर शाह और मामले में अब तक क्या-क्या सामने आया? महाराष्ट्र

    करीना कपूर

    करीना कपूर की 'द बकिंघम मर्डर्स' का ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  फिल्म का ट्रेलर
    'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अभिनेता विकास सेठी का निधन, पड़ा दिल का दौरा टीवी जगत की खबरें
    करीना कपूर हुईं दोस्त मलाइका अरोड़ा के दुख में शामिल, टाल दिए अपने सारे काम  मलाइका अरोड़ा
    करीना कपूर की 'द बकिंघम मर्डर्स' हिंदी में ही नहीं, इस भाषा में भी होगी रिलीज  बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025