Loading...
साई पल्लवी बोलीं- माता सीता का किरदार निभाने से तनाव को गरिमा के साथ संभालना सीखा
साई पल्लवी ने माता सीता के किरदार पर की बात

साई पल्लवी बोलीं- माता सीता का किरदार निभाने से तनाव को गरिमा के साथ संभालना सीखा

लेखन सयाली
Nov 01, 2026
12:00 pm

क्या है खबर?

साई पल्लवी 5 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'रामायण' में माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। इसी बीच उन्होंने अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में बताया कि इस किरदार को सम्मान देने के लिए, उन्होंने प्रार्थना और ध्यान का सहारा लिया। साई ने माता सीता जैसी पूजनीय हस्ती का किरदार निभाने की भारी जिम्मेदारी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इस किरदार ने उन्हें तनाव को गरिमा के साथ संभालना सिखाया।

साई

मैं इस पात्र के लिए सिर्फ प्रार्थना कर रही थी- साई

साई ने कहा, "मैंने इस पात्र के लिए सिर्फ प्रार्थना की कि जितनी भी बाधाएं हों मुझे इसे निभाने में, वो सारी दूर हो जाएं। क्योंकि हम जो फिल्म बना रहे हैं, वो सिर्फ फिल्म नहीं हैं वो इतिहास भी बनेगा और इसे पीढ़ियां देखेंगी, आने वाला भविष्य देखेगा, तब हम सब यहां नहीं होंगे। उस समय वह गरिमा होनी चाहिए तो मैं इस भूमिका के लिए केवल प्रार्थना ही कर रही थी।"

ध्यान

माता सीता के किरदार ने साई को सिखाई ये अहम बात

साई ने आगे कहा, "अगर मैं ध्यान नहीं करती तो मेरे मन में बहुत सारे विचार आने लगते हैं। इसलिए, ज्यादातर समय, यहां तक कि माता सीता का किरदार निभाते हुए भी मैं ध्यान करती थी। इस किरदार से मैंने सीखा कि जब मैं किसी तनावपूर्ण स्थिति में होती हूं तो मुझे एक साक्षी की तरह उसे देखना चाहिए।"

उन्होंने बताया कि जब ​उनके सामने तनावपूर्ण स्थिति आई तो उन्होंने सोचा कि माता सीता ने इसपर कैसी प्रतिक्रिया दी होती।

ADVERTISEMENT