राजामौली की 'वाराणसी' में सिर्फ 80 दिन का काम बाकी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
मनोरंजन
एस. एस. राजामौली की अगली बड़ी फिल्म 'वाराणसी' का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसकी कहानी अलग-अलग समयकाल में घूमती है। राजामौली ने हाल ही में फ्रांस में एक इवेंट के दौरान बताया कि फिल्म के ज्यादातर एक्शन दृश्य फिल्माए जा चुके हैं और सिर्फ 80 दिन की शूटिंग बची है।
महेश 'वाराणसी' के वॉर शूट को करेंगे नेतृत्व
फिल्म की आखिरी शूटिंग 7 जुलाई को हैदराबाद में शुरू होगी। इस आखिरी चरण की शुरुआत एक बहुत बड़े वॉर दृश्य से होगी, जिसकी अगुवाई महेश करेंगे।
इस दृश्य में करीब 3,500 जूनियर आर्टिस्ट काम करेंगे और इसे राजामौली के अब तक के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी शूट्स में से एक माना जा रहा है।
फिल्म 'वाराणसी' दुनिया भर में 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।