NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'लाइगर' के लिए 200 करोड़ रुपये की OTT डील की खबर अफवाह, थिएटर में आएगी फिल्म
    मनोरंजन

    'लाइगर' के लिए 200 करोड़ रुपये की OTT डील की खबर अफवाह, थिएटर में आएगी फिल्म

    'लाइगर' के लिए 200 करोड़ रुपये की OTT डील की खबर अफवाह, थिएटर में आएगी फिल्म
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 22, 2021, 01:08 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'लाइगर' के लिए 200 करोड़ रुपये की OTT डील की खबर अफवाह, थिएटर में आएगी फिल्म
    'लाइगर' के लिए 200 करोड़ की OTT डील की खबर अफवाह

    विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को मशहूर प्रोड्यूसर करण जौहर निर्मित कर रहे हैं। हाल में खबर सामने आई थी कि यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। बताया गया था कि OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के लिए फिल्म को 200 करोड़ रुपये के ऑफर मिले हैं। अब फिल्म के लीड कलाकार विजय ने ऐसी खबरों को अफवाह बताया है।

    विजय ने ट्विटर पोस्ट में किया खबर का खंडन

    विजय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म की डिजिटल रिलीज के लिए हुए किसी तरह के सौदे से इनकार किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'यह काफी कम है। इससे ज्यादा तो हम थिएटर में कमा लेंगे।' हाल में ऐसी खबरें आई थीं कि इस फिल्म को सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के लिए 200 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है। बताया गया था कि मेकर्स इस ऑफर पर विचार कर रहे हैं।

    यहां देखिए विजय का ट्विटर पोस्ट

    Too little.
    I’ll do more in the theaters. pic.twitter.com/AOoRYwmFRw

    — Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) June 21, 2021

    कोरोना के कारण इस साल रिलीज नहीं होगी फिल्म- रिपोर्ट

    विजय इससे पहले 'डिअर कॉमरेड' और 'अर्जुन रेड्डी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। अब वह इस फिल्म में एक फाइटर की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को आगामी 9 सितंबर को रिलीज किया जाना है। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट को बदला नहीं गया है। हालांकि, हाल में मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फिल्म कोरोना महामारी के कारण इस साल रिलीज नहीं हो पाएगी।

    विजय और अनन्या पहली बार साथ आएंगे नजर

    हाल में 'लाइगर' से विजय का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था, जिसमें वह दमदार अवतार में नजर आए थे।करण के प्रोडशन की इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ ने निर्देशित किया है। इस फिल्म को पांच भाषाओं हिन्दी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। विजय और अनन्या पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। 'लाइगर' में राम्या कृष्णन, रॉनित रॉय और विष्णु रेड्डी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

    विजय की पहली पैन इंडिया फिल्म है 'लाइगर'

    पहली बार विजय और पुरी किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, करण अपनी इस फिल्म की डिजिटल रिलीज के खिलाफ हैं। यह विजय की पहली पैन इंडिया फिल्म है। ऐसे में करण इसे सिनेमाघरों में रिलीज करना चाहते हैं, चाहे फिल्म की रिलीज आगे ही क्यों ना बढ़ानी पड़े। कोरोना महामारी के कारण इस प्रोजेक्ट की शूटिंग में देरी हुई है। इस फिल्म को विजय के फैंस उनकी बॉलीवुड डेब्यू की तरह देख रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    सोनी ने भारत में PS5 पर की ऑफर की घोषणा, इस दिन से उठा सकेंगे लाभ सोनी
    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स से जुड़े जो रूट, कर सकते हैं टूर्नामेंट में अपना डेब्यू इंडियन प्रीमियर लीग
    रिलायंस जियो 5G नेटवर्क के विस्तार के लिए इंस्टॉल कर चुकी 1 लाख से अधिक टावर रिलायंस जियो
    अगले हफ्ते आकाश में 5 ग्रह दिखाई देंगे एक साथ, जानिए कैसे देखें यह खगोलीय घटना अंतरिक्ष

    मुंबई

    मुंबई: सबवे पर भारी पड़ा समोसा, दुकान के आगे ज्यादा भीड़ की तस्वीर वायरल सबवे
    रितिका छिब्बर कौन हैं, जिन्हें 14 साल बाद मिला फिल्मी दुनिया में ब्रेक? बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी कितने पढ़े लिखे हैं? यहां जानिए सबकुछ इमरान हाशमी
    साउथ सुपरस्टार सूर्या ने मुंबई में आलीशान घर खरीदा, जानिए कीमत  दक्षिण भारतीय सिनेमा

    बॉलीवुड समाचार

    सुकेश चंद्रशेखर का जेल से जैकलीन के नाम खत, लिखा- जन्मदिन पर मिस कर रहा हूं सुकेश चंद्रशेखर
    जैस्मिन भसीन ने किया खुलासा, विक्रम भट्ट की फिल्म से क्यों नहीं कर पाईं डेब्यू जैस्मिन भसीन
    सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- उसे फोन करना चाहिए था स्मृति ईरानी
    एमएम कीरवानी ने बताया, हिंदी गानों से क्यों बना ली दूरी एमएम कीरवानी

    सोशल मीडिया

    करौली बाबा आलीशान कोठी के सवाल पर बोले- नहीं रहेंगे झोपड़ी में, क्या उखाड़ लोगे कानपुर
    ट्विटर 1 अप्रैल से हटा देगी लेगेसी ब्लू टिक, ट्वीट कर दी ये जानकारी  ट्विटर
    व्हाट्सऐप ने लॉन्च किया मल्टी डिवाइस लिंकिंग फीचर, डेस्कटॉप के लिए कॉलिंग में भी बड़ा अपडेट व्हाट्सऐप
    इस दुल्हन ने अपनी शादी में मेहमानों को सिर्फ पानी पिलाने की बनाई योजना, जानिए कारण रेडिट

    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: करण सिंह ग्रोवर फिटनेस के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो  जन्मदिन विशेष
    रणदीप हुड्डा से लेकर आसमान भारद्वाज तक, इस साल इन निर्देशकों की होगी बॉलीवुड में शुरुआत रणदीप हुड्डा
    बिग बॉस 16: टीना और शालीन की मां ने ली घर में एंट्री, होगी नोक-झोंक बिग बॉस 16
    सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री लाने का फैसला रद्द किया, कहा- सिनेमाघर कोई जिम नहीं सुप्रीम कोर्ट

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023