NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'RRR' ने जापान में रचा इतिहास, 10 लाख दर्शक पाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी
    अगली खबर
    'RRR' ने जापान में रचा इतिहास, 10 लाख दर्शक पाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी
    'RRR' ने जापान में रच दिया इतिहास (तस्वीर: इंस्टा/@rrrmovie)

    'RRR' ने जापान में रचा इतिहास, 10 लाख दर्शक पाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी

    लेखन मेघा
    Apr 04, 2023
    04:09 pm

    क्या है खबर?

    एसएस राजामौली की 'RRR' ने रिलीज के बाद से देश ही नहीं दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है।

    पिछले महीने 'नाटू नाटू' के लिए ऑस्कर जीतकर फिल्म ने इतिहास रचा था तो अब यह जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और 10 लाख दर्शक पाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

    फिल्म जापान के 44 शहरों और प्रांतों में 209 स्क्रीनों और 31 आईमैक्स स्क्रीनों पर दिखाई जा रही है।

    विस्तार

    164 दिन से जापान में जलवा दिखा रही 'RRR'

    'RRR' पिछले साल अक्टूबर से जापान में निर्बाध रूप से चल रही है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

    फिल्म को जापान में अभी तक 10 लाख से अधिक दर्शक देख चुके हैं और ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म है।

    'RRR' के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया गया कि फिल्म ने 164 दिन में यह उपलब्धि हासिल की है।

    इस पर राजामौली ने भी लिखा, '10 लाख जापानी प्रशंसकों ने हमें गले लगाया।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें ट्वीट

    #RRRMovie records 1 Million+ footfall in 164 Days and continues its rocking run ❤️ 🙌🏻 #RRRinJapan. pic.twitter.com/1nKvXbXUTN

    — RRR Movie (@RRRMovie) April 4, 2023

    कलेक्शन

    फिल्म ने जापान में की अब तक इतनी कमाई

    बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'RRR' ने अब तक जापान में 80 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

    अब उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अगर इसी रफ्तार से चलती रही तो यह जल्द 100 करोड़ का कारोबार करने में भी सफल होगी।

    जनवरी में जब फिल्म की रिलीज के जापान में 100 दिन पूरे हुए थे तो राजामौली ने इतना प्यार देने के लिए सभी प्रशंसकों के प्रति आभार जताया था।

    उपलब्धि

    कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी है 'RRR'

    'RRR' को जापान ही नहीं, दुनियाभर में भरपूर प्यार मिल रहा है और यह कई उपलब्धि हासिल कर चुकी है।

    फिल्म 'नाटू नाटू' के लिए गोल्डन ग्लोब 2023 और क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड जीत चुकी है।

    इसके अलावा हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड में भी इसे अलग-अलग श्रेणियों में 5 पुरस्कार मिले थे।

    पिछले महीने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली यह पहली भारतीय फिल्म बनी थी।

    कास्ट

    ये सितारे हैं फिल्म में शामिल

    'RRR' एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं।

    इसकी कहानी तेलुगू स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित है।

    फिल्म में आलिया भट्ट, श्रिया सरन, अजय देवगन, ओलिविया मॉरिस, रे स्टीवेन्सन और मकरंद देशपांडे मुख्य भूमिका में शामिल हैं।

    यह अभी तक दुनियाभर में 1,200 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है।

    इसे नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देखा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    RRR फिल्म
    बॉलीवुड समाचार
    जापान

    ताज़ा खबरें

    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET

    RRR फिल्म

    क्या भाजपा से समर्थन पा रहे हैं राजामौली? दिया यह जवाब एसएस राजामौली
    हैदराबाद हवाई अड्डे पर नंगे पैर दिखे 'RRR' अभिनेता राम चरण, जानिए वजह राम चरण
    शो 'गुड मॉर्निंग अमेरिका 3' में दिखाई देंगे राम चरण, बनाया ये रिकॉर्ड राम चरण
    'RRR': ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा से पहले अमेरिका में फिर रिलीज होगी फिल्म, सामने आई तारीख एसएस राजामौली

    बॉलीवुड समाचार

    रानी मुखर्जी ने अब खोला राज, बताया मां बनने के बाद क्यों हुईं अभिनय से दूर रानी मुखर्जी
    अप्रैल फूल डे: OTT पर देखें बॉलीवुड की ये बेहतरीन कॉमेडी फिल्में मनोरंजन
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की कहां हुई थी मुलाकात, हुआ खुलासा परिणीति चोपड़ा
    प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर के बीच सब ठीक, एक-दूसरे को गले लगाते आए नजर प्रियंका चोपड़ा

    जापान

    इंसान जैसा रोबोट बनाने के करीब वैज्ञानिक, खुद भर सकता है अपने घाव लेटेस्ट टेक्नोलॉजी
    29 साल तक एक वीरान द्वीप पर बिना कपड़ों के अकेला रहा यह शख्स अजब-गजब खबरें
    वैज्ञानिकों ने पहली बार फ्रोजन-ड्राइड स्किन सेल्स से बनाया क्लोन चूहा, नाम दिया 'डोरेमी' लेटेस्ट टेक्नोलॉजी
    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को सभा के दौरान मारी गोली नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025