NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / एसएस राजामौली ने ऋतिक पर किए कमेंट पर दी सफाई, सालों बाद मानी गलती
    मनोरंजन

    एसएस राजामौली ने ऋतिक पर किए कमेंट पर दी सफाई, सालों बाद मानी गलती

    एसएस राजामौली ने ऋतिक पर किए कमेंट पर दी सफाई, सालों बाद मानी गलती
    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 16, 2023, 08:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    एसएस राजामौली ने ऋतिक पर किए कमेंट पर दी सफाई, सालों बाद मानी गलती
    राजामौली ने ऋतिक रोशन पर किए कमेंट पर दी सफाई

    गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स, 2023 में झंडे गाड़ने के बाद अब एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' ने क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में दो पुरस्कार जीते हैं। उनकी इस फिल्म की कामयाबी का सफर थम नहीं रहा है। अब निर्देशक राजामौली की नजर ऑस्कर अवार्ड पर है। इसी बीच उन्होंने 2009 में अभिनेता ऋतिक रोशन पर की गई टिप्पणी पर अपनी सफाई पेश की है। राजामौली ने कहा कि उनके बयान का वो मतलब नहीं था। आइए जानते हैं क्या बोले राजामौली।

    राजामौली बोले- ऋतिक को नीचा दिखाने का नहीं था इरादा

    'नाटू-नाटू' के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने से पहले राजामौली का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें वह ऋतिक पर टिप्पणी करते नजर आए थे। हाल ही में मीडिया से बात कर राजामौली ने इस पर कहा, "यह 15-16 साल पहले की बात है, लेकिन हां, मेरे शब्दों का चुनाव अच्छा नहीं था। मैं इसे स्वीकार करता हूं। मेरा इरादा उन्हें नीचा दिखाने का कभी नहीं था, मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।"

    वायरल वीडियो में राजामौली ने कही थी ये बात?

    राजामौली ने कहा था, "जब 'धूम 2' दो साल पहले रिलीज हुई थी तो मुझे आश्चर्य हुआ कि केवल बॉलीवुड ही ऐसी गुणवत्ता वाली फिल्में क्यों बना सकता है? क्या हमारे पास ऋतिक जैसे हीरो नहीं हैं?" उन्होंने कहा, "मैंने अभी-अभी प्रभास की फिल्म 'बिल्ला' के गाने, पोस्टर और ट्रेलर देखा है। मैं केवल एक ही बात कह सकता हूं कि प्रभास के सामने ऋतिक रोशन कुछ भी नहीं हैं।" उनका यही बयान कुछ लोगों को हजम नहीं हुआ

    आलोचकों के निशाने पर रहे राजामौली

    हाल ही में राजामौली उस वक्त भी आलोचकों के निशाने पर आए, जब अमेरिका में उनसे पूछा गया, 'क्या 'RRR' बॉलीवुड फिल्म है? उन्होंने कहा, "यह कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं है, बल्कि एक तेलुगु फिल्म है, जहां से मैं आता हूं।" फिर एक यूजर ने सोशल मीडिया पर संजय लीला भंसाली का वीडियो शेयर किया, जिसमें भंसाली कहते दिखे, "गंगूबाई काठियावाड़ी एक भारतीय फिल्म है। यह भारतीय सिनेमा है और हम यहां आकर भारतीय सिनेमा को रिप्रेजेंट कर रहे हैं।"

    अमेरिका में फिल्म का प्रमोशन कर रहे राजामौली

    पिछले कुछ दिनों से राजामौली अमेरिका में हैं, जहां वह जोर-शोर से 'RRR' का प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की श्रेणी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता है। प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में भी इसने बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड जीता है और इसी के साथ 'RRR' को सर्वश्रेठ विदेशी भाषा की फिल्म का पुरस्कार भी मिला है। 'नाटू नाटू' ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट का हिस्सा भी है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    राजामौली एक न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल पुरस्कार, दो सैटर्न पुरस्कार, तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फिल्मफेयर पुरस्कार (साउथ) और पांच नंदी पुरस्कार जीत चुके हैंं। 2016 में कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री से भी सम्मानित किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक रोशन
    एसएस राजामौली

    ताज़ा खबरें

    LSG बनाम DC: डेविड वार्नर ने जड़ा IPL करियर का 56वां अर्धशतक, बनाया यह खास रिकॉर्ड लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023: मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  मार्क वुड
    IPL 2023: LSG का लीग में जीत से आगाज, DC के खिलाफ लगाई जीत की हैट्रिक इंडियन प्रीमियर लीग
    खलील अहमद ने पूरे किए IPL में अपने 50 विकेट, हासिल की ये उपलब्धि खलील अहमद

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    प्रियंका चोपड़ा ने समर्थन में आईं बहन मीरा चोपड़ा, जानें और किसने क्या कहा प्रियंका चोपड़ा
    तापसी पन्नू के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानिए इससे पहले कब-कब विवादों में रहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू
    अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग अपने रिश्ते को किया आधिकारिक  अर्जुन कपूर
    क्या शादी करने वाले हैं आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे? घरवालों से मिल गई मंजूरी आदित्य रॉय कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    'नच बलिए 10' में बतौर जज वापसी करेंगे फरहान अख्तर, ये सितारे बन सकते हैं हिस्सा फरहान अख़्तर
    गौहर ने 'रोजे' को मूर्खता बताने पर जस्टिन और हैली को लगाई फटकार, जानिए पूरा मामला जस्टिन बीबर
    प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर के बीच सब ठीक, एक-दूसरे को गले लगाते आए नजर प्रियंका चोपड़ा
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की कहां हुई थी मुलाकात, हुआ खुलासा परिणीति चोपड़ा

    ऋतिक रोशन

    डॉक्टरों ने कहा था ऋतिक रोशन कभी बॉडी नहीं बना सकते, राकेश रोशन का खुलासा बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद बोलीं- अधूरे प्यार को असफल नहीं कह सकते सबा आजाद
    सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक रोशन को दी सलाह, बोले- उन्हें फिल्म का निर्देशन करना चाहिए बॉलीवुड समाचार
    मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान ही नहीं, बॉलीवुड के ये सितारे भी बच्चों के लिए निभा रहे रिश्ता मलाइका अरोड़ा

    एसएस राजामौली

    तेलुगू फिल्म 'छत्रपति' के हिंदी रीमेक का टीजर जारी, इस दिन होगी रिलीज  प्रभास
    ऑस्कर 2023: चिरंजीवी ने एसएस राजामौली और एमएम कीरावनी को किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें एमएम कीरवानी
    एसएस राजामौली ने 'RRR' के ऑस्कर अभियान के लिए खर्च किए 80 करोड़ रुपये? जानिए सच्चाई RRR फिल्म
    फिल्म 'छत्रपति' का हिंदी रीमेक इस दिन होगा रिलीज, बेल्लमकोंडा साई श्रीनवास करेंगे बॉलीवुड डेब्यू प्रभास

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023