कान्स फिल्म फेस्टिवल में मौनी रॉय का जलवा, अपनी इस ड्रेस से खींचा सबका ध्यान
मौनी रॉय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के एक खास इवेंट (प्री-एमफार) में एक बहुत ही खूबसूरत काले और सुनहरे रंग की गाउन पहना, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी इस ड्रेस में पुराने जमाने के हॉलीवुड फैशन की झलक भी थी और आज का नया स्टाइल भी।
मौनी ने अपने पूरे लुक को बहुत ही साधारण और शानदार रखा था। उन्होंने बहुत कम गहने पहने थे बस कानों में बड़े और सुंदर झुमके, उंगली में एक खूबसूरत अंगूठी और हाथ में एक छोटा सा पर्स लिया हुआ था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया, ताकि लोग उनके गहनों के बजाय उनकी खूबसूरत ड्रेस को देखें।
मौनी ने लिया 'बॉम्बे स्टोरीज' के प्रीमियर में हिस्सा
मौनी का कान्स जाना सिर्फ फैशन के लिए नहीं था, बल्कि वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट 'बॉम्बे स्टोरीज' के लिए भी वहां थीं। ये फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल के 'मार्च डू फिल्म' सेगमेंट में पहली बार दिखाई गई। मौनी की मौजूदगी हर जगह चर्चा का विषय बन रही है, चाहे वो उनके स्टाइल की बात हो या उनके काम की। साफ है कि वो अनोखे लुक्स और बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रही हैं।