Page Loader
एकता कपूर की 'वृषभ' से जुड़े रोशन मेका, निभाएंगे मोहनलाल के बेटे का किरदार 
एकता कपूर की 'वृषभ' से जुड़े रोशन मेका (तस्वीर: ट्विटर/@taran_adarsh)

एकता कपूर की 'वृषभ' से जुड़े रोशन मेका, निभाएंगे मोहनलाल के बेटे का किरदार 

Jul 13, 2023
12:19 pm

क्या है खबर?

जानी-मानी निर्माता और निर्देशक एकता कपूर टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम है। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी हाथ आजमाया है, वहीं कुछ दिनों पहले एकता ने अपनी पहली पैन-इंडिया फिल्म 'वृषभ' का ऐलान किया था। इसमें मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब तेलुगू सिनेमा के मशहूर अभिनेता रोशन मेका 'वृषभ' का हिस्सा बन गए हैं। फिल्म में वह मोहनलाल के बेटे का किरदार निभाते दिखाई देंगे।

रोशन 

नंद किशोर करेंगे फिल्म 'वृषभ' का निर्देशन

फिल्म 'वृषभ' का निर्देशन नंद किशोर द्वारा किया जा रहा है और इसकी शूटिंग इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी। 'वृषभ' को मलयालम, तेलुगू, कन्नड़, तमिल और हिंदी भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। गौरतलब है कि रोशन ने साल 2015 में फिल्म 'रुद्रमादेवी' के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'निर्मला कॉन्वेंट' और 'पेली सांडा D' जैसी फिल्मो में नजर आए थे।