'गिन्नी वेड्स सनी 2' अब अमेजन प्राइम वीडियो पर, ऋषिकेश के पहलवान और दिल्ली की चुलबुली लड़की की कहानी
अगर आप एक नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म देखना चाहते हैं तो 'गिन्नी वेड्स सनी 2' अब अमेजन प्राइम वीडियो पर आ चुकी है।
इस फिल्म की कहानी एक अरेंज्ड मैरिज पर आधारित है। इसमें ऋषिकेश के रहने वाले एक कम पढ़े-लिखे पहलवान और दिल्ली की एक चुलबुली लड़की की शादी होती है। शादी के बाद जब इन दोनों बिल्कुल अलग तरह के लोगों की दुनिया आपस में मिलती है तो उनकी जिंदगी में क्या-क्या मजेदार और उतार-चढ़ाव भरे मोड़ आते हैं, यही इस फिल्म में दिखाया गया है।
मुख्य भूमिका में अविनाश तिवारी
फिल्म में सनी का रोल अविनाश तिवारी ने और गिन्नी का रोल मेधा शंकर ने निभाया है। उनके साथ गोविंद नामदेव, लिलेट दुबे और नयनी दीक्षित जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
इस फिल्म के निर्देशक प्रशांत झा हैं। ये फिल्म 24 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे कुछ खास कामयाबी नहीं मिली। इसके बावजूद अगर आपको हल्की-फुल्की कॉमेडी, शादी के बाद के मजेदार ड्रामे और 2 अलग-अलग तरह के लोगों की कहानी देखना पसंद है तो आप इसे एक बार देख सकते हैं।