NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रोहित शेट्टी को याद आए संघर्ष के दिन, बोले- एक वक्त केवल 35 रुपये थी सैलरी
    अगली खबर
    रोहित शेट्टी को याद आए संघर्ष के दिन, बोले- एक वक्त केवल 35 रुपये थी सैलरी
    निर्देशक रोहित शेट्टी को याद आए संघर्ष के दिन

    रोहित शेट्टी को याद आए संघर्ष के दिन, बोले- एक वक्त केवल 35 रुपये थी सैलरी

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 22, 2021
    09:45 pm

    क्या है खबर?

    निर्देशक रोहित शेट्टी दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुके हैं। वह बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों में शुमार हैं। हालांकि, एक सफल निर्देशक के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए उन्होंने खूब मेहनत और संघर्ष किया है।

    आज भले ही शेट्टी करोड़ों में खेलते हों, लेकिन उनकी जिंदगी का एक दौर ऐसा भी था, जब वह महज 35 रुपये कमाते थे। हाल ही में शेट्टी ने अपने संघर्ष के दिनों पर बात की।

    आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

    खुलासा

    ...जब चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करते थे रोहित शेट्टी

    एक चैट शो में शेट्टी ने अपने संघर्ष पर बात की। उन्होंने कहा, "मेरे करियर में एक समय ऐसा था, जब मैं सिर्फ 35 रुपये कमाता था। 90 के दशक में मैंने अपना करियर चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर शुरू किया था। इस फिल्मी सफर को शुरू करते समय मेरी सैलरी 35 रुपये हुआ करती थी।"

    शेट्टी ने बताया कि आत्मविश्वास और मेहनत के साथ उन्होंने अपना काम जारी रखा। नतीजतन आज वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

    हालात

    परिवार की आर्थिक स्थिति थी खराब

    शेट्टी ने बताया, "मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हुआ करती थी। मेरा पिता एक एक्शन डायरेक्टर थे। फिर भी सफर इतना आसान नहीं था। हमारे पास रहने के लिए घर नहीं था।"

    उन्होंने कहा, "मेरे पास इतने पैसे नहीं होते थे कि मैं सफर पर खर्च करने के साथ खाना भी खा सकूं। मुझे सफर या खाने में से किसी एक को चुनना होता था।"

    अपने संघर्ष के दिनों में शेट्टी को स्ट्रीट फूड बेहद पसंद था।

    नौकरी

    कभी स्पॉटबॉय हुआ करते थे रोहित शेट्टी

    फिल्म 'हकीकत' के सेट पर शेट्टी स्पॉटबॉय थे। वह तब्बू की साड़ियां प्रेस किया करते थे।

    शेट्टी, काजोल के भी स्पॉटबॉय थे। वह उनके मेकअप को टच दिया करते थे और उनके बालों को संवारते थे। शेट्टी ने यह खुलासा 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' में किया था।

    हालांकि, कभी काजोल और तब्बू के स्पॉटबॉय बने शेट्टी ने बाद में इन दोनों को ही अपनी फिल्मों में लिया। शेट्टी ने काजोल को लेकर 'दिलवाले' और तब्बू को लेकर 'गोलमाल 4' बनाई।

    आगाज

    रोहित शेट्टी ने 'जमीन' से की थी निर्देशन की शुरुआत

    शेट्टी ने निर्देशक के तौर पर 2003 में आई फिल्म 'जमीन' से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 'गोलमाल' सीरीज, 'ऑल द बेस्ट', 'सिंघम' सीरीज, 'सिम्बा' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

    फिलहाल वह रणवीर सिंह के साथ अपनी अगली फिल्म 'सर्कस' पर काम कर रहे हैं।

    शेट्टी अजय देवगन संग फिल्म 'सिंघम 3' पर भी काम शुरू कर सकते हैं। वह इन दिनों अपनी पहली वेब सीरीज को लेकर भी चर्चा में हैं।

    जानकारी

    रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' मचा रही धमाल

    इन दिनों शेट्टी फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंदार कमाई की है, वहीं, दर्शकों ने भी फिल्म को सराहा है। 5 नवंबर को आई इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभाई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    रोहित शेट्टी
    सूर्यवंशी

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: अभिनेत्री शालिनी पासी ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, आपने देखी क्या तस्वीरें?   कान्स फिल्म फेस्टिवल
    पहाड़ों पर ऑटोमेटिक कार को चलाना है खतरनाक, इन तरीकों से आसान होगा सफर  कार
    कौन हैं 'यात्री डॉक्टर' नवाकुंर चौधरी, जो ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में हैं? हरियाणा
    कौन हैं भारत की जासूसी करने के आरोप में 4 राज्यों से गिरफ्तार 11 आरोपी?  पंजाब

    बॉलीवुड समाचार

    'छोरी' की शूटिंग से 25 दिन पहले नुसरत ने पहनना शुरू किया था प्रेग्नेंट बॉडी सूट नुसरत भरूचा
    नुसरत भरूचा की फिल्म 'छोरी' का ट्रेलर रिलीज, डर के मारे कांप उठेगी रूह फिल्म का ट्रेलर
    वीर दास ने अपने विवादित वीडियो पर दी सफाई, बोले- हिंदुस्‍तान पर गर्व है भारत की खबरें
    टीवी एक्टर अरजीत तनेजा को डेट कर रहीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर- रिपोर्ट सेलिब्रिटी गॉसिप

    रोहित शेट्टी

    15 अक्टूबर से फिर खुलेंगे सिनेमाघर, 'सूर्यवंशी' से लेकर '83' तक ये फिल्में होंगी रिलीज अक्षय कुमार
    दिवाली पर रिलीज नहीं होगी अक्षय की 'सूर्यवंशी', मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला अक्षय कुमार
    क्रिसमस पर रिलीज होगी रणवीर की '83', अगले साल तक टली 'सूर्यवंशी' दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड फिल्मों के आज तक के सबसे महंगे गाने, करोड़ों में है बजट अक्षय कुमार

    सूर्यवंशी

    अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' अप्रैल में होगी रिलीज- रिपोर्ट अक्षय कुमार
    'सूर्यवंशी' 2 अप्रैल को देशभर में सिंगल स्क्रीन सिनेमा में होगी रिलीज- रिपोर्ट अक्षय कुमार
    महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन के कारण 'सूर्यवंशी' 30 अप्रैल को नहीं होगी रिलीज- रिपोर्ट मुंबई
    कोरोना प्रकोप के कारण सलमान खान की 'राधे' की टल सकती है रिलीज डेट मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025