Page Loader
रोहित शेट्टी ने की IPS अधिकारी मनोज शर्मा से मुलाकात, साझा की तस्वीर 
रोहित शेट्टी ने की IPS अधिकारी मनोज शर्मा से मुलाकात (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@itsrohitshetty)

रोहित शेट्टी ने की IPS अधिकारी मनोज शर्मा से मुलाकात, साझा की तस्वीर 

Jan 08, 2024
05:48 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी ने सोमवार (8 जनवरी) को IPS अधिकारी मनोज शर्मा से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा की है। इसके साथ उन्होंने दर्शकों से मनोज के जीवन पर बनी फिल्म '12वीं फेल' देखने की अपील की, जिसमें विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं। मनोज और रोहित की मुलाकात की तस्वीर पर विक्रांत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

तस्वीर

रोहित शेट्टी ने क्या लिखा?

रोहित ने लिखा, 'मिलिए '12वीं फेल' के असली हीरो मनोज कुमार शर्मा से। कोविड के दौरान उनके साथ काम करने का सम्मान मिला, उस समय वह मुंबई पुलिस में कार्यरत थे। अगर आपने '12वीं फेल' नहीं देखी है तो कृप्या जरूर देखें। यह विशेष रूप से लोगों के लिए एक प्रेरणादायक कहानी है।' इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए विक्रांत ने लिखा, 'आप दोनों।' इसके साथ उन्होंने दिल और आग वाला इमोजी साझा किया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर