फर्जी पोस्ट वायरल होने पर भड़के रोहित शेट्टी, लोगाें को दी चेतावनी
क्या है खबर?
रोहित शेट्टी ने अपने नाम से फेसबुक पर वायरल फर्जी पोस्ट को लेकर सफाई दी है। उन्होंने फैंस से स्पष्ट किया कि वह फेसबुक या एक्स पर नहीं हैं और इंस्टाग्राम ही उनका एकमात्र आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। फिल्ममेकर ने लोगों को दूसरे प्लेटफॉर्म पर उनकी नकल करने वाले फर्जी अकाउंट्स के खिलाफ भी चेतावनी दी। साथ में ऐसे अकाउंट से जुड़ने या फर्जी कंटेंट को अपना न समझने की अपील की। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
सफाई
रोहित ने कहा कि सिर्फ इंस्टाग्राम ही उनका ठिकाना
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में रोहित ने लिखा, 'मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मेरी सिर्फ आधिकारिक सोशल मीडिया उपस्थिति इंस्टाग्राम पर है। मैं फेसबुक या एक्स पर नहीं हूं। इन प्लेटफॉर्म पर मेरा नाम होने का दावा करने वाला कोई भी अकाउंट या प्रोफाइल फर्जी और अनधिकृत है।'
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे अकाउंट से न जुड़ें या उनके जरिए पोस्ट किए गए किसी भी कंटेंट को उनक तरफ से आया हुआ न समझें।
मामला
गौरव गुप्ता की रोस्टिंग से जुड़ा विवाद
यह विवाद तब शुरू हुआ जब स्टैंड-अप कॉमेडियन गौरव गुप्ता 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' में पहुंचे। उन्होंने स्काउटओपी और लव गिल को लेकर कई मजाकिया जोक मारे, खासकर उनके निजी और मौजूदा रिश्तों को लेकर।
इसके बाद, फेसबुक पर रोहित के नाम से एक पोस्ट वायरल हुआ जिसमें कहा गया कि फ्रेंडली रोस्टिंग ठीक है पर रोस्टिंग के नाम पर किसी का मजाक उड़ाना बंद होना चाहिए।
अब इसी पोस्ट के खिलाफ रोहित ने सफाई दी है।