NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट का ऐलान
    अगली खबर
    रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट का ऐलान
    रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट का ऐलान (तस्वीर: इंस्टा/@itsrohitshetty)

    रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट का ऐलान

    लेखन मेघा
    Apr 22, 2023
    06:50 pm

    क्या है खबर?

    रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी ने जब भी बड़े पर्दे पर दस्तक दी है तो धमाल मचाया है, वहीं एक बार फिर दोनों 'सिंघम अगेन' के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं।

    दरअसल, 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।

    यह शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होने वाली है, जिसको लेकर प्रशंसक भी काफी उत्सुक हैं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

    विस्तार

    अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी फिल्म

    ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट को लेकर पोस्ट साझा किया है।

    उन्होंने लिखा, 'अजय और रोहित की सिंघम फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग सिंघम अगेन 15 अगस्त, 2024 को स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगा।'

    उनके मुताबिक, फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त से शुरू होगी।

    रोहित की 2014 में आई 'सिंघम रिटर्न्स' भी 15 अगस्त को रिलीज हुई थी, इसलिए यह स्वतंत्रता दिवस पर आने वाली निर्देशक की दूसरी फिल्म होगी।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखें पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by taranadarsh on April 22, 2023 at 6:12 pm IST

    विस्तार

    2011 में हुई कॉप यूनिवर्स की शुरुआत

    शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की शुरुआत 2011 में आई 'सिंघम' के साथ हुई थी। इसके बाद 2014 में 'सिंघम रिटर्न्स', 2018 में 'सिम्बा' और 2020 में 'सूर्यवंशी' इस यूनिवर्स का हिस्सा बनी।

    अब 'सिंघम अगेन' इस कॉप यूनिवर्स की पांचवीं और 'सिंघम' सीरीज की तीसरी फिल्म होगी ।

    बता दें कि शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की आखिरी रिलीज 'सूर्यवंशी' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और रणवीर सिंह नजर आए थे।

    जानकारी

    अब OTT की ओर कदम बढ़ा रहे शेट्टी

    शेट्टी अब जल्द ही OTT की दुनिया में भी अपने पैर जमाने वाले हैं। वह 'इंडियन पुलिस फोर्स' के साथ OTT पर शुरुआत कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो गई है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं।

    वर्कफ्रंट

    अजय की आने वाली फिल्में

    अजय की फिल्म 'भोला' ने हाल ही में सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाया था। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले काफी उत्साह लोगों के बीच देखने को मिल रहा था, लेकिन बाद में यह कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

    इस फिल्म में अजय ने अभिनय के साथ निर्देशन की कमान भी संभाली है और उनके साथ तब्बू नजर आई हैं।

    अब वह 'मैदान' में नजर आने वाले हैं और उनके 'धमाल 4' का हिस्सा होने की भी खबरें हैं।

    जानकारी

    कॉमेडी में भी पीछे नहीं हैं अजय और शेट्टी की जोड़ी

    अजय और शेट्टी 'सिंघम' फ्रेंचाइजी के अलावा कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' में भी साथ काम कर चुके हैं। इस फ्रेंचाइजी के 4 भाग 'गोलमाल', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3' और 'गोलमाल अगेन' आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शेट्टी
    अजय देवगन
    बॉलीवुड समाचार
    सिंघम

    ताज़ा खबरें

    हरियाणा के नूंह से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, चैट से हुआ खुलासा हरियाणा
    IRCTC ने लॉन्च किया स्वारेल ऐप, जानिए क्या है खास  IRCTC
    कान्स 2025: दूसरी बार रेड कार्पेट पर दिखीं उर्वशी रौतेला, सामने आईं तस्वीरें उर्वशी रौतेला
    अनिल कपूर ने शादी की सालगिरह पर पत्नी सुनीता का जताया आभार, साझा कीं अनदेखी तस्वीरें अनिल कपूर

    रोहित शेट्टी

    अजय देवगन के साथ 'सिंघम अगेन' लेकर आ रहे रोहित शेट्टी, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग अजय देवगन
    'गोलमाल 5' में होगी रणवीर सिंह की एंट्री, रोहित शेट्टी ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    दीपिका पादुकोण 'सिंघम अगेन' में आएंगी नजर, रोहित शेट्टी ने किया ऐलान दीपिका पादुकोण
    'सिंघम अगेन' अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' से 10 गुना बड़ी होगी- रोहित शेट्टी अजय देवगन

    अजय देवगन

    'भोला' के लिए अजय देवगन ने ली सबसे ज्यादा रकम, जानें बाकी सितारों की फीस तब्बू
    अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'भोला' का दूसरा गाना 'दिल है भोला' रिलीज भोला फिल्म
    'भोला' से पहले इन फिल्मों में नजर आ चुकी है अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी तब्बू
    'भोला' के बाद पूरा यूनिवर्स लाने की तैयारी में अजय देवगन, सलमान-अभिषेक भी होंगे हिस्सा तब्बू

    बॉलीवुड समाचार

    इरफान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस' का ट्रेलर रिलीज, वहीदा ने भी जमाया रंग इरफान खान
    सलमान खान से सतीश कौशिक ने किया था ये वादा, अब अभिनेता निभाएंगे जिम्मेदारी सलमान खान
    कंगना रनौत ने साझा कीं अपने माता-पिता की अनदेखी तस्वीरें, दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं कंगना रनौत
    कितनी पढ़ी-लिखी हैं अभिनेत्री शहनाज गिल? शहनाज गिल

    सिंघम

    'सूर्यवंशी' के बाद रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में नजर आएंगे अक्षय कुमार अक्षय कुमार
    रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में हुई जैकी श्रॉफ की एंट्री, बन सकते हैं विलेन अक्षय कुमार
    रोहित शेट्टी और अजय जल्द करेंगे 'सिंघम 3' की घोषणा, जानिए कैसी होगी कहानी बॉलीवुड समाचार
    रोहित शेट्टी सात महीने में बनाएंगे 'सिंघम 3', जानिए कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग सूर्यवंशी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025