निर्देशक प्रशांत वर्मा का बड़ा दांव, 'महाकाली' में शामिल किया एक और बॉलीवुड कलाकार
क्या है खबर?
हनु-मान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके निर्देशक प्रशांत वर्मा अगली फिल्म 'महाकाली' को लेकर चर्चा में हैं। यह उनके सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की तीसरी फिल्म है, जिसका निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लुरु कर रही हैं। इस पैन इंडिया फिल्म की चर्चा इसलिए भी खूब है, क्योंकि अक्षय खन्ना इसका हिस्सा हैं। इसमें उन्हें असुर गुरु शुक्राचार्या के किरदार में देखा जाएगा। ताजा अपडेट है कि 'महाकाली' में एक अन्य बॉलीवुड अभिनेता को भी शामिल कर लिया गया है।
कास्ट
'महाकाली' की कास्ट में जुड़ा एक और नाम
जाने-माने फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की है कि 'महाकाली' में रोहित सराफ को शामिल कर लिया गया है। उन्होंने लिखा, 'रोहित सराफ PVCU की अगली कड़ी 'महाकाली' में नजर आएंगे। अभिनेता ने हाल ही में हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग पूरी की है।' उनके शामिल होने से फिल्म का दायरा और बढ़ गया है। रोहित को आखिरी बार वरुण धवन अभिनीत 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (2025) में देखा गया था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
FROM THE UNIVERSE OF 'HANU-MAN': ROHIT SARAF JOINS THE CAST OF 'MAHAKALI'... #RohitSaraf comes on board for #Mahakali, the next chapter in the #PVCU.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 14, 2026
The actor recently wrapped an extensive shooting schedule for the film in #Hyderabad.
The film also features #AkshayeKhanna,… pic.twitter.com/jxZXO5KAX9
फिल्म
हनु-मान के बाद 'महाकाली' पर टिकी नजरें
'हनु-मान' की शानदार सफलता के बाद, निर्देशक 'महाकाली' के तौर पर वापसी कर रहे हैं। यह इस यूनिवर्स की तीसरी फिल्म है, जबकि दूसरी फिल्म 'हनु-मान' का सीक्वल 'जय हनुमान' होगी। फिल्म इसलिए भी खास हैं, क्योंकि यह भारत की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म होगी। भूमि शेट्टी इसमें मुख्य किरदार के तौर पर नजर आएंगी। कहानी बंगाल की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। इसे तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषा में IMAX 3D फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा।