'द आर्चीज': रोहित रॉय की बेटी कियारा को ऑफर हुई थी जोया अख्तर की फिल्म
क्या है खबर?
जोया अख्तर की 'द आर्चीज' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में है।
इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार है।
यह फिल्म 24 नवंबर को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
अब इन सब खबरों के बीच रोहित रॉय ने खुलासा किया कि उनकी बेटी कियारा रॉय को 'द आर्चीज' ऑफर हुई थी।
बयान
पढ़ाई सबसे ज्यादा जरुरी है- रोहित
रोहित और उनकी पत्नी मानसी जोशी रॉय दोनों ही एक्टिंग की दुनिया के जाने पहचाने चेहरे हैं।
ऐसे में एक साक्षात्कार के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उनकी बेटी कियारा भी उसी राह पर चलेंगी।
इसके जवाब में उन्होंने कहा, " कियारा को इंडस्ट्री में एंट्री लेने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन अभी वो कॉलेज में हैं और उनकी पढ़ाई सबसे ज्यादा जरुरी है। उन्हें करीब एक साल पहले 'द आर्चीज' भी ऑफर की गई थी।"