LOADING...
करण जौहर ने दिखाई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से आलिया और रणवीर की झलक 
करण जौहर ने दिखाई रॉकी और रानी की झलक (तस्वीर: इंस्टा/@karanjohar)

करण जौहर ने दिखाई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से आलिया और रणवीर की झलक 

May 25, 2023
11:20 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर 25 मई को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके को और खास बनाने के लिए करण ने अपनी बहुचर्चित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। करण ने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से आलिया और रणवीर की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

करण

...मिलिए रानी और रॉकी से

करण ने कैप्शन में लिखा, 'यह रॉकी और रानी की दुनिया है और आप इसमें रहने वाले हैं, लेकिन देखते रहिए क्योंकि आप उनके परिवार से भी मिलने वाले हैं।' इसमें रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इससे पहले निर्माताओं ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से रणवीर और आलिया का फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसे सोशल मीडिया पर प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें